आर्थिक परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सही समय पर मिला सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर जिंदगी की दिशा बदल सकता है। रायगढ़ की सीमा चौहान ने भी मिले ऐसे ही अवसर को मेहनत के साथ आत्मनिर्भरता की राह में बदला है। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कोष सक्षम योजना के तहत मिले 1 लाख 20 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और आज इसी कारोबार के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारियां स्वयं संभाल रही हैं।
सीमा को आंगनबाड़ी के माध्यम से महिला कोष सक्षम योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत संकटग्रस्त महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ मिलने के बाद सीमा ने ऋण राशि का उपयोग अपनी दुकान शुरू करने में किया। आज सीमा चौहान नियमित रूप से अपनी दुकान का संचालन कर रही हैं। व्यवसाय से होने वाली आमदनी से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्त भी नियमित रूप से जमा कर रही हैं। कारोबार बढ़ने के साथ उनके लिए अपनी जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हुआ है।
सीमा चौहान बताती हैं कि महिला कोष सक्षम योजना से मिला ऋण उनके लिए नई शुरुआत का माध्यम बना। व्यवसाय शुरू करने के बाद उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियां खुद संभालने का भरोसा मिला। वे कहती हैं कि नियमित मेहनत से अब दुकान की आमदनी से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। सीमा की कहानी उस बदलाव को सामने लाती है, जहां आर्थिक सहायता से मिले अवसर को मेहनत ने स्थायी स्वरोजगार में बदल दिया
30 Sep 2026 12:56PM, by: Heera Motwani
रायगढ़। प्रदेश चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन छतीसगढ़ की रायगढ़ शाखा ने दिनांक 4 नवंबर 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमान विष्णुदेव साय जी को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित किया था की राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 रायगढ़ के राजस्व अभिलेखों में रेखांकित नहीं है। तथा इन्हीं राजमार्गों के पूर्व के अधिग्रहण की भूमि भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं होने के कारण कुछ स्वार्थी भूमि विक्रेता इस बात का फायदा उठाकर अपनी अधिग्रहित भूमियों को भी राजस्व विभाग की मेहरबानी से अन्य लोगों को विक्रय कर रहे हैं। जिसके कारण विवादित प्रकरणों की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया था की मध्य मार्ग से दोनों ओर निर्धारित भूमि पर कोई निर्माण नहीं किए जाने हेतु भी स्पष्ट निर्देश जारी करें। जिससे भविष्य में फिर से अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ने पर वह भूमि बगैर निर्माण के ही खुली अवस्था में शासन को प्राप्त हो सके और निर्माण हटाने की जटिल और पीड़ा दायक प्रक्रिया से लोगों को राहत मिले। उन्होंने इसी आवेदन को दिनांक 23/03/2025 को मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में भी प्रस्तुत करते हुए उनसे निवेदन किया था तथा इसी प्रकार का एक निवेदन पत्र माननीय सर्वोच्च न्यायालय को भी प्रेषित किया था। इस कड़ी में दिनांक 5 जून 2026 को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रायगढ़ द्वारा यह लिखित उत्तर सूचना प्रदेश चेम्बर को प्रेषित करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में संपादित हुई भू अर्जन की प्रक्रिया के फल स्वरुप अर्जित भूमि के अभिलेख दुरुस्ती करण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रभावित खसरों को अजर्क निकाय के नाम पर दुरुस्त कर लिया गया है। प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स ने परीक्षण किया तो लगभग भूमियों का इंद्राज सुनिश्चित हो चुका है परंतु फिर भी कुछ भूमियां अभी भी उन्ही पुराने भू मालिकों के नाम पर दर्ज हैं जो अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी प्राप्त कर चुके हैं। अतः प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने उन सभी भूमि मालिकों से निवेदन किया है कि वह इस बात का पता लगाएं कि उनकी भूमि की इंद्राज स्थिति अब क्या है और उनकी भूमि का अधिग्रहण इंद्राज सही-सही दर्ज हो चुका है अथवा नहीं यदि ऐसा हो चुका है तो कृपया वह अपना भी रिकार्ड दुरुस्त कर ले और यदि नहीं हो पाया है तो कृपया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करें और उसकी सूचना हमें भी उपलब्ध करावें ताकि हम इस बात को राजस्व विभाग और राजस्व मंत्रालय तक पहुंच सके। इस कार्य में थोड़ी मेहनत लगेगी परंतु भविष्य के भूमि विवादों से बचा जा सकता है। पीसीसीआइए के अध्यक्ष हीरा मोटवानी एवं महामंत्री राजेश अग्रवाल ने इस कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी जनदर्शन टीम तथा राजस्व विभाग रायगढ़ का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
30 Sep 2026 12:56PM,by: Heera Motwani
लुधियाना में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और धर्म परिवर्तन के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन पर लुधियाना के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
30 Sep 2026 12:53PM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मंज़ूरी दे दी है। इसका मकसद रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा, अडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट और इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के ज़रिए मौजूदा सड़क नेटवर्क का बेहतर और स्मार्ट तरीके से प्रबंधन करना है।
30 Sep 2026 12:53PM,by: Babuaa Desk
मेरठ के बहुचर्चित 'ब्लू ड्रम' मर्डर केस में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या व शव छिपाने का दोषी करार दिया है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 126 तारीखों और 22 से अधिक गवाहों की गवाही के बाद यह ऐतिहासिक फैसला दिया। कोर्ट ने दोनों को दोषी तो ठहरा दिया है, लेकिन सजा का ऐलान 15 दिन बाद किया जाएगा।
30 Sep 2026 12:03PM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा और सिरौली कलां में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के वोटों की गिनती तीन हफ़्ते के अंदर पूरी करें। कोर्ट ने यह आदेश गिनती की प्रक्रिया को टालने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया।
30 Sep 2026 12:03PM,by: Babuaa Desk
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को घोषणा की कि गैर-बीजेपी पार्टियों के सभी सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। वे चुनाव आयोग के कामकाज के बारे में हालिया खबरों के मद्देनजर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे और देश भर में कई रैलियां भी करेंगे, जिसे वे "वोट चोरी" का मामला बता रहे हैं।
30 Sep 2026 10:40AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









