महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में COVID-19 के डेल्टा प्लस मामलों की संख्या 21 से बढ़कर 45 हो गई है।
"महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस मामलों की संख्या 21 से बढ़कर 45 हो गई है, जिसमें 27 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। हम टीकाकरण, बीमारियों और ट्रैकिंग पर रोगियों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं, ट्रेसिंग ऑपरेशन जारी है। अभी चिंता का कोई कारण नहीं है। , "राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा।
09 Aug 2021 04:06AM, by: Babuaa Desk
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है. पूरे देश में इस वक्त नीरज चोपड़ा की चर्चा हो रही है. पिछले 24 घंटों में नीरज के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में भारत को अब तक का पहला मेडल दिलाया है.
09 Aug 2021 03:35AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया।
09 Aug 2021 03:09AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ अब तक के ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. आठ अगस्त को टोक्यो ओलंपिक का समापन हो गया. टोक्यो में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक हासिल किए. टोक्यो से पहले भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में सबसे अधिक 6 पदक हासिल किए थे। टोक्यो ओलंपिक ख़त्म, जानिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को
09 Aug 2021 03:08AM,by: Imran Khan
भारत सरकार और बीजेपी के बाद ट्विटर अब प्रमुख विपक्षी दल यानी कांग्रेस के निशाने पर आ गया है. रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खाते पर की गई इस कार्रवाई के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर की आलोचना की है और साथ ही आरोप लगाया है कि ऐसा मोदी सरकार के दबाव में किया गया है. वहीं सोमवार को कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन ने ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है.
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग से जुड़े पांच ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से सीबीआई के पांच फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




