बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया है. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने ये बड़ा फैसला लिया है. मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है. हाल ही में हुए नए कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं. बीजेपी ने चुना पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता
14 Jul 2021 01:50PM,by: Vikash Kumar
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि 25 जुलाई से पहले सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर लेगी. उन्होंने कहा कि यह राज्य की जिम्मेदारी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं की आरटीपीसीआर टेस्टिंग हो. स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि यह आस्था का विषय है और हर साल की तरह यह यात्रा होगी.
14 Jul 2021 12:59PM,by: Vikash Kumar
देश भर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से हहाकार मचा हुआ हैं. समाज के मध्यम और निम्न वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. देश में लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से विपक्ष के नेता लगातार सरकार को घेर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का एलान किया है.
14 Jul 2021 12:59PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने पीआरओ की नियुक्ति पर यू टर्न लिया है. पुष्कर सिंह धामी के नवनियुक्त तीन जनसम्पर्क अधिकारियों (पीआरओ) की नियुक्ति का आदेश 24 घंटे पूरा होने से पहले ही वापस लेना पड़ गया. सत्ता में आने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए यह पहला यू टर्न है. नियुक्ति के आदेश के 24 घंटे के भीतर ही तीनों पीआरओ को क्यों हटाया गया इसकी वजह नहीं बताई गई है.
14 Jul 2021 12:58PM,by: Vikash Kumar
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस बुधवार से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज राजधानी में साइकिल रैली निकाली। बता दें कि साइकिल यात्रा जयस्तंभ चौक से शुरू होकर कोतवाली, सदर बाजार, आजाद चौक, हांडी पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, दुर्गा कॉलेज, ग्लोबल चौक होते हुए शास्त्री चौक पर खत्म हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। साथ ही रैली के अंत में चूल्हा जलाकर पानी में पकौड़ा तला गया। रैली में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय, महापौर ऐजाज ढेबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल पर सवार दिखे।
14 Jul 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 25 और 26 जुलाई से 11वीं और 12वी की कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया है। कोरोना प्रोटोकॉल को विशेष ध्यान रखते हुए 50% विद्यर्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं प्रारंभ होगी। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूलों को बंद किया गया है।
14 Jul 2021 12:00PM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला अगले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारतीय अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान और आतंकवाद विरोधी विषयों सहित वैश्विक दुनिया के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव श्रृंगला अगले महीने न्यूयॉर्क के दौरे पर जाएंगे, जहां वे 2021 में एक महीने लंबी यूएनएससी की भारतीय अध्यक्षता के कार्यकाल को गाइड करेंगे. भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दो साल के लिए अस्थायी सदस्य है. ये अवधि 2022 के अंत में पूरी होगी.
14 Jul 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



