कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी हैं, लेकिन कुछ राज्य कांवड़ यात्रा की अनुमति दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस यात्रा को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 संक्रमण के बीच कांवर यात्रा को अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय पर स्वत: संज्ञान लिया।
14 Jul 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक में तिरंगा लेकर चलने वाले खिलाड़ियों से बात कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा,देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन उम्मीदों को बोझ बनाकर खुद पर हावी नहीं होने दें, बल्कि अपनी विजय की नींव बनाएं। मजबूत नींव पर ही सफलता की बुलंद इमारत खड़ी होती है,आपके परिश्रम और तैयारी के बेहतर नतीजों का देश इंतजार कर रहा है।
14 Jul 2021 11:02AM,by: Imran Khan
राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कप्पा स्परूप से संक्रमित 11 मरीजों में से 4-4 अलवर और जयपुर, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा से हैं। उन्होंने बताया कि जीनोम अनुक्रमण के बाद इन मामलों की पुष्टि हुई है।
14 Jul 2021 10:34AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने देश में बढ़ती महंगाई के लेकर विरोध हाजिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "भाजपा की विफल नीतियों और महामारी ने पहले ही 97% आबादी को गरीब बना दिया है और कई लोगों की आजीविका चली गई है।" बता दें कि कांग्रेस महंगाई को लेकर मोदी सरकार का लगातार विरोध कर रही है। इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा महंगाई के ख़िलाफ़ साइकिल रैली भी निकली गयी है।
14 Jul 2021 10:33AM,by: Anurag patel
कोरोना की दूसरी लहर के मंद पड़ते ही लोग बाजारों और पर्यटन स्थलों में उमड़ रहे हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र सरकार और खुद प्रधानमंत्री की ओर से अपील किए जाने के बाद कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिन स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां फिर से पाबंदियां लगा दी जाएं।
14 Jul 2021 10:06AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




