प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि खेलों में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर नरेंद्र मोदी उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
11 Jul 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
एक बार फिर आरोग्यधाम परिसर में संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण के चल रहे कामों की जानकारी दी। संघ पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर उठे सवालों के बारे में राय से सवाल जवाब किए। कुछ ऐसी भी चर्चा है कि ट्रस्ट में कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है।
11 Jul 2021 12:32PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शराबबंदी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राजीव भवन का घेराव करने निकले।
11 Jul 2021 12:32PM,by: Vikash Kumar
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी हवाओं की स्थिति मानसून आगमन को लेकर साथ दे रही हैं। अगले 24 घंटों में मानसून उत्तर-पश्चिमी भारत में रफ्तार पकड़ेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नीचले स्तर पर चलने वाली पूर्वी दिशाएं दिल्ली, हरियाणा व पूर्वी राजस्थान तक पहुंच गई हैं। अगले 48 घंटों में दक्षिण- पश्चिम मानसून देश के शेष इलाकों को भी कवर कर लेगा। दिल्ली की हवाएं हुई नम : हुई यलो अलर्ट जारी
11 Jul 2021 12:12PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कब्जे को देखते हुए हिंसा की आशंका से भारत ने कंधार में अपना कॉन्सुलेट फिलहाल बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की विशेष उड़ान से मिशन में तैनात कम से कम 50 राजनयिकों व आईटीबीपी के जवानों को दिल्ली लाया गया है।
11 Jul 2021 12:12PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ‘‘लोकवाणी‘‘ की 19वीं कड़ी में श्रोताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। यही वजह है कि प्रदेश में ढाई वर्ष में विकास का एक नया स्वरूप नजर आ रहा है। यहां हर छत्तीसगढ़िया के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य हो रहा है।
11 Jul 2021 12:04PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

