? तालिबान ने शुक्रवार को मॉस्को में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान का 85 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र अब उसके नियंत्रण में है। साथ ही, तालिबान ने रूस को यह आश्वासन दिया कि वो अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल अपने पड़ोसियों पर हमला करने के लिए नहीं होने देगा। तालिबान रूस क्यों गया और इस्लामिक स्टेट को लेकर क्या वादा किया
11 Jul 2021 11:27AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की है कि देशवासी अपनी पसंद के उन सभी लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं. पीएम ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं लेकिन, उनके बारे में बहुत से लोग जानते तक नहीं हैं. ये लोग शांत रहकर देश सेवा में योगदान करते हैं.
11 Jul 2021 11:27AM,by: Vikash Kumar
रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था. अब खबर मिल रही है कि इनमें से रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी. इसका ऐलान जल्द होगा. दोनों को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है. साथ ही चुनावी राज्यों का प्रभारी की अहम ज़िम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.
11 Jul 2021 11:04AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे. हालांकि, वह उनसे मिल नहीं सके. उन्होंने कहा, "मैडम (सोनिया गांधी) से मुलाकात नहीं हुई. प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है. औपचारिक भेंट हुई है. बहुत सारी बातें हुई. अब मैं हमारे प्रभारी पुनिया जी और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करूंगा." हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शनिवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे थे.
11 Jul 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे होंगे, उन्हे कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। मसलन ऐसे लोग सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अपात्र माने जाएंगे, नौकरी में हैं तो कुछ लाभों से वंचित हो जाएंगे। न तो स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे और न ही किसी तरह की सब्सिडी मिलेगी। ये प्रावधान उप्र जनसंख्या विधेयक 2021 के मसौदे में किए गए हैं।
11 Jul 2021 10:25AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





