भारत सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जारी तनातनी अब विराम लग सकता है। आखिरकार ट्विटर ने भारत के नए आईटी नियमों को मान लिया है। खास बात यह है कि ट्विटर नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी देने के तीन दिन बाद ही कानून का पालन करते हुए भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को किया शिकायत अधिकारी नियुक्त
11 Jul 2021 07:26AM,by: Vikash Kumar
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में मछली पालन के क्षेत्र में भारी संभावना है. झारखंड में फिश इंडस्ट्री का सेटअप खड़ा हो सकता है और इससे जुड़े लोगों को भारी मुनाफा प्राप्त हो सकता है. सीएम ने कहा कि पिछले कई दिनों से वे राज्य के जलाशयों में पानी की उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं. पता चला है कि राज्य के जलाशयों में अभी जल की मात्रा काफी है. ऐसे में जलाशयों का उपयोग मछली पालन के लिए किया जा सकता है. राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही. सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार मछली पालन के तरीके, कीमत और संभावनाओं को देख रही है.
11 Jul 2021 06:38AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी की वजह से आई मंदी से जूझ रही मोदी सरकार की परेशानी अब मौसम के मिजाज और मॉनसून में देरी ने बढ़ा दी है। भारत में आमतौर पर 1 जून से मॉनसून की शुरुआत के साथ खेतों में धान सहित कई अहम फसलों की बुआई शुरू हो जाती है और यह सिलसिला अगस्त की शुरुआत तक चलता है। लेकिन इस बार मॉनसू में देरी की वजह से फसल बुआई में गिरावट दर्ज की जा रही है। महामारी से मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
11 Jul 2021 06:06AM,by: Vikash Kumar
उद्यमी और अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष पर्यटन के अपने कारोबार की शुरुआत खुद अंतरिक्ष यात्रा से करने जा रहे हैं। उनकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक रविवार को यात्रियों के साथ पहला अंतरिक्ष यान 'वीएसएस यूनिटी' भेजने जा रही है। वहीं सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला के बाद भारत की एक और बेटी शिरिषा बांदला भी अंतरिक्ष की सैर करने वाली है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर करेंगी।
11 Jul 2021 06:06AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे निशिथ प्रमाणिक को भी राज्य मंत्री बनाया गया. पीएम मोदी ने प्रमाणिक को गृह राज्य मंत्री का पदभार दिया है. गृह राज्य मंत्री बनने के बाद निशिथ प्रमाणिक जन्म स्थान को लेकर सियासी गलियारों में घिरते नजर आ रहे हैं.
11 Jul 2021 05:27AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली स्थित संजय गांधी एनीमल सेंटर कंप्लीट ओवरहॉलिंग के लिए एक अगस्त से बंद कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री और लोकसभा सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को इस बारे में ट्वीट किया। इस सेंटर में एक कुत्ते को प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस एनीमल केयर सेंटर की स्थापना 1980 में की गई थी। सेंटर की वेबसाइट के मुताबिक इसकी स्थापना आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की मिसेज रूथ कॉवेल द्वारा संजय गांधी को लिखी वसीयत के मुताबिक की गई थी।
11 Jul 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहाराया है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि राज्य में 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। कुछ सीटों पर सपा के उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं।
11 Jul 2021 03:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






