एयरलाइन ने स्टॉक एक्सचेंज अधिसूचना में कहा कि नो-फ्रिल्स कैरियर स्पाइसजेट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें नई पूंजी जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
"आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बुधवार, 30 जून, 2021 को होने वाली बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ, इक्विटी शेयरों/ऋण लिखतों के माध्यम से नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर चर्चा और विचार किया जाएगा। तरजीही / योग्य संस्थानों के प्लेसमेंट के आधार पर ....," एयरलाइन ने कहा। स्पाइसजेट बोर्ड बुधवार को फंड जुटाने के विकल्पों पर करेगा चर्चा
28 Jun 2021 03:02PM, by: Babuaa Desk
ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन पर बिक्री के उतरे छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम मची हुई है। इन्हें लांच किए जाने के कुछ ही घंटों भीतर इतने अधिक आर्डर हुए कि विभिन्न उत्पादों का स्टेटस करंटली-अनएवलेबल दिखाई देने लगा। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने तत्काल पहल करते हुए मांग के अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था कर दी है। इन उत्पादों की बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अमेजन से करार किया गया है।
28 Jun 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति श्री रवि विजयकुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया हैI वे 01, जुलाई 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगेI वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री लिंगप्पा नारायण स्वामी का स्थान लेंगेI विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की हैI
28 Jun 2021 02:44PM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल की दूसरी लहर में संक्रमण दर में आई गिरावट के चलते महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में शालाओं को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरी सावधानी और कोई गाइडलाइन के पालन की जिम्मेदारी भी महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने ली है। शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव ने छत्तीसगढ शासन से मांग की है कि 15 जुलाई से प्रदेश में पढ़ाई ऑफलाइन हो साथ ही संक्रमण रोकने के लिए शालाओं की भौगोलिक स्थिति के आधार पर कलस्टर बनाकर डॉक्टर्स नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि किसी भी संक्रमण को रोका जा सके। इस संबंध में शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही शिक्षा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेगा।
28 Jun 2021 02:44PM,by: Vikash Kumar
शराबबंदी को लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमर जीत भगत पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच सोमवार को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संस्कृति मंत्री की तुलना मेंढक से कर डाली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘मंत्री जी को सुनाई नहीं देता! बरसाती मेंढक और प्रदेश के मंत्री में यही समानता है कि ये केवल चुनाव के समय में ही टर्र-टर्र करते हैं। जब काम की बात हो इन्हें सुनाई नहीं देता? ऐसा ही हाल यहां के सभी मंत्रियों का है, जो केवल चुनाव के समय ही बड़ी-बड़ी हांकते हैं।’
28 Jun 2021 02:19PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





