मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे प्रदेश के कलाकारों को सम्बल देने के लिए उन्हें 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है. गहलोत के इस संवेदनशील फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद कलाकारों को राहत मिल सकेगी. यह सहायता राशि कलाकार कल्याण कोष के माध्यम से प्रदान की जाएगी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष राज्य बजट में जरूरतमंद कलाकारों के कल्याण एवं उन्हें संबल प्रदान करने के लिए इस कोष में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है.
11 Jun 2021 01:45AM,by: Vikash Kumar
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। प्रीति अपनी कार से जा रही थीं कि उन्हें सड़क पर ये नज़ारा दिखाई दिया. प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने झटपट अपनी कार के अंदर से ही इस घटना का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया.
11 Jun 2021 01:41AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी में हलात थोड़े स्थिर होने के बाद कुछ देशों ने अंतराष्ट्रीय यात्रा प्रारंभ कर दी गई है। वही चीन के नागरिक सीधे संपर्क के अभाव के बावजूद भारत की यात्रा करने में असक्षम हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए पिछले नवंबर से चीन की यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि चीनी पक्ष ने मौजूदा वीजा को निलंबित कर दिया है.’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भारतीय नागरिकों द्वारा चीन की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वहां काम करते हैं या पढ़ते हैं.’’
11 Jun 2021 01:32AM,by: Vikash Kumar
पुराने कांग्रेसी रहे जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने पर घमासान मच गया है। पार्टी में एक धड़ा जितिन प्रसाद पर विश्वासघात का आरोप लगा रहा है तो कुछ नेताओं ने सुधार की जरूरत बताई है। इसी कड़ी में नया नाम कपिल सिब्बल का जुड़ा है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनने की अपील की है। कपिल सिब्बल ने कहा,मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद है कि लीडरशिप सुन रहा है क्योंकि कुछ भी इसके बिना नहीं बचेगा। सिब्बल ने कहा, कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।
10 Jun 2021 03:28PM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में भले ही चुनाव खत्म हो गए हों, मगर 'खेला होबे' अभी जारी रहेगा। बंगाल में जिस "खेला होबे" नारे के दम पर टीएमसी ने माहौल बनाया, अब ममता सरकार ने उस "खेला होबे" को ही एक योजना का नाम दे दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में खेलों के प्रोत्साहन के लिए "खेला होबे" नाम से सरकारी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत रजिस्टर्ड क्लबों को फुटबॉल दिए जाएंगे। ममता सरकार ने शुरू की 'खेला होबे' योजना
10 Jun 2021 02:52PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







