रायगढ़ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच जहां सुदूर गांवों तक जांच और इलाज पहुंचाने की कवायद हो रही है। प्रशासन का शहरी क्षेत्र के साथ गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरा फोकस है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन जहां एक ओर कोरोनामुक्त गांव की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता और सुदृढ रणनीति के साथ काम कर रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गांव में बढ़ते संक्रमण के मामले आने से रोकने की दिशा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ गाइडलाइन्स के पालन और जन जागरूकता कार्यक्रम के जरिए प्रयासरत हैं। इससे संक्रमण की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। वहीं कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां की लापरवाही से सामने आए दुष्परिणाम हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है कि, शहरों के साथ विशेषकर गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए सामूहिक अनुशासन के साथ आत्मानुशासन कितना जरूरी है। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सभी को सजग और सतर्क रहना होगा। नहीं तो जिले के मोहनपुर और नवापारा मांड इन दो गांवों की लापरवाही की वजह से यहां जो परिणाम सामने आए हैं, वो ये समझाने के लिए काफी है कि ऐसी लापरवाही हमें कितनी भारी पड़ सकती है।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात यास से निपटने के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे और चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
24 May 2021 09:01AM,by: Thaneshwar sahu
सीबीआई प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ल के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही खाली है। वहीं सीबीआई प्रमुख के पद के लिए कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। सीबीआई, बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अंतरिम भी इसमें शामिल हैं। सीबीआई प्रमुख : इनके नाम पर लग सकती है मुहर, लग रहा कयास
24 May 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रमुख का पद मार्च से खाली है। सीबीआई प्रमुख ऋषि कुमार शुक्ल के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही केंद्रीय एजेंसी को अपने नए प्रमुख की तलाश में है। सीबीआई का नया प्रमुख चुनने के लिए 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में सीबीआई के अगले प्रमुख के नाम पर मुहर लग सकती है।
24 May 2021 08:31AM,by: Vikash Kumar
कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन की मुहिम अब नहीं थमेगी। छत्तीसगढ़ में सोमवार को वैक्सीन की नई खेप पहुंची। सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा भेजी गई वैक्सीन मुंबई से रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने जानकारी दी की कोविशील्ड वैक्सीन के 17 बॉक्स फ्लाइट संख्या एआई 651 से उतारे गए हैं। वैक्सीन अपडेट : मुंबई से रायपुर पहुंची वैक्सीन की खेप
24 May 2021 07:24AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








