रायपुर :वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभी पार्षदों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान कोरोना से बचाव तथा नियंत्रण के उपायों पर चर्चा करते हुए सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता सहित जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने वार्डो में हर व्यक्ति का राशनकार्ड और पात्रतानुसार आवासीय पट्टा बनाकर उसका जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे।
17 May 2021 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना काल में सबसे बड़ी जिम्मेदारी फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के कंधों पर है. कोरोना संकट के दौरान जनता की हिफाजत करते करते की कोरोना वॉरियर्स ने अपनी जान गंवा दी. मध्य प्रदेश सरकार अब ऐसे राज्य कर्मचारियों के लिए दो योजना लागू करने जा रही है. सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में कई बड़े ऐलान किए. मुख्यमंत्री के ये ऐलान उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जिन्होंने किसी ऐसे को खोया है जो उनका परिवार चलाने का एकमात्र जरिया था.
17 May 2021 02:26PM,by: Vikash Kumar
हिमाचल प्रदेश के शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस की राज्यस्तरीय यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी को भी मामला दिया जा रहा है।
17 May 2021 02:26PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के कारण ’पाल्म ब्लेजियों’ शंकर नगर मोवा जिला रायपुर के प्रमोटर पुरन्दर प्रमोटर्स डेव्हलपर्स प्रा.लि. द्वारा मुकेश अग्रवाल को एक लाख रूपए की शास्ति राशि अधिरोपित किया गया है। साथ ही रेरा द्वारा संबंधित पाल्म ब्लेजियों के विवादित प्रोजेक्ट विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
17 May 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोविड डेडिकेटेड एलएनजेपी अस्पताल से एक कोरोना संक्रमित लड़की के शव का गायब होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजन उसके शव के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।लेकिन अभी तक उन्हें कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों को सिर्फ डेथ सर्टिफिकेट थमा दिया गया है।
17 May 2021 01:25PM,by: Vikash Kumar
रायपुर. हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने में देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान है व कर्नाटक राज्य पहले स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2021-21 के रिपोर्ट अनुसार लक्ष्य को पूरा करने एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय करने के लिए अंतिम तिमाही में राज्यों की रैंकिंग में पूरे देश में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। इस सूची में जहाँ दिल्ली जैसे राज्य सैंतीसवें स्थान पर, राजस्थान छब्बीसवें, उत्तरप्रदेश चैदहवें, मध्यप्रदेश तेरहवें, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्य चौथे व पांचवें पायदान पर हैं वहीं छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ ने कोरोना महामारी के इस कठिन समय में भी अपना नाम देश के शीर्ष राज्यों में शामिल कराया है। राज्य में लक्ष्य से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में उन्नयन किया गया है ताकि गैर संचारी रोगों के सम्बंध में समस्त सेवाएँ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के लोगों को भी मिल सके।
17 May 2021 01:25PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर :कोरोना वायरस के सक्रमंण के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन कोविड के मरीजों को लाभ दिलाने हर संभव प्रयास कर रहा है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास से सीजीएमएससी से कोविड अस्पताल में स्थापित आॅक्सीजन प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जनरेटर प्राप्त हुआ है। जनरेटर स्थापित किये जाने से बिजली कट होने पर आपात कालीन समय में भी जनरेटर के माध्यम से आॅक्सीजन प्लांट संचालित होगी।
17 May 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




