गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि निविदा हो चुके कार्यो को प्रारंभ किया जाये तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद कतलाम ने बताया कि जिले में 9772 स्थापित हैंडपंप में से 9751 हैण्डपंप चालू है। जल स्तर गिरने से केवल 21 हैंडपंप बंद है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 357 नलकूप खनन का लक्ष्य है जिसमें से 295 नलकूप खनन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह लौह युक्त संयंत्र 52 में सभी पूर्ण हो गये है। फ्लोराइड और आर्सेनिक संयंत्र के 3-3 संयंत्र चालू है। सोलर पंप स्थापना हेतु 340 कार्य स्वीकृत है जिसमें से 99 पूर्ण होकर प्रारंभ हो गया है। राजिम आवर्धन जल प्रदाय योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षण स्टेज पर है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 219 नल सोलर पंप स्थापित किया जाना है। मिशन अंतर्गत ग्राम बसाहटों में सोलर आधारित निविदा आमंत्रित दर की स्वीकृत प्राप्त हो चुका है। साथ ही मिशन अंतर्गत संचालित नल जल प्रदाय योजना का रेट्रोफिटिंग कार्य,सिंगल विलेज, देवभोग के 38 शालाओं में सोलर आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
17 May 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
नारद स्टिंग मामले में सीबीआइ द्वारा सोमवार सुबह नाटकीय ढंग से वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम, तृणमूल विधायक मदन मित्रा एवं पूर्व मंत्री शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सियासत तेज है। अपने नेताओं की गिरफ्तारी से बिफरीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले करीब डेढ़ घंटे से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। ममता के अलावा तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी सहित कई और नेता भी निजाम पैलेस में हैं।
17 May 2021 09:52AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की नई दवा 2 DG (2-deoxy-D-glucose) की पहली खेप के तहत 10 हजार डोज सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया। तीन ट्रायल के बाद 1 मई 2021 को DCGI की ओर से इसके आपातकाल उपयोग की अनुमति मिल गई। पाउडर के रूप में इस ड्रग को एक सैशे में दिया जाएगा जो पानी में घोलकर लेना होगा। यह संक्रमित कोशिकाओं पर जाकर वायरस की वृद्धि को रोकने में सक्षम है।
17 May 2021 09:13AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






