लाॅक डाउन में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में कोतवाली अनुभाग, पुरानी बस्ती अनुभाग, उरला अनुभाग एवं सिविल लाईन अनुभाग में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में आंजनेय वाष्णेय नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, ये. अक्षय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक उरला, नसर सिद्धकी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं उक्त अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बल मुख्य स्थानों में फ्लैग मार्च करने के साथ ही गली एवं मोहल्लों के अंदर जाकर भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों एवं बेवजह बाहर घुमने वालों को सख्ती से समझाईश देते हुये घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई।
28 Apr 2021 04:06PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग। दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर लोगों को ऑक्सीजन पहुँचा कर सहयोग किया जा रहा है। दुर्ग शहर में जैसे ही जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी मिल रही है वैसे ही युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंद तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचा रही है। इतना ही नहीं सिलेंडर को मरीज के शयन कक्ष में फिट भी युवा कांग्रेस की टीम द्वारा ही किया जा रहा है।
28 Apr 2021 03:49PM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं जिसके बाद सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद होम आइसोलेनशन में इलाज प्रारंभ हो गया है।
28 Apr 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने आज एक पत्र जारी कर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से ईएसआईसी द्वारा कोरोना मरीजों को कैसलेश चिकित्सा सुविधा दिये जाने की मांग की।
28 Apr 2021 02:42PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का पंजीकरण 28 अप्रैल को शाम चार बजे से शुरू होगा। यहां सरकार द्वारा अनुमोदित पोर्टल www.cowin.gov.in है, जहां आप अपना और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीकरण कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि हमें टीकाकरण के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कराना है। जानें कहां और कैसे करें टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन
28 Apr 2021 02:20PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




