धमतरी : वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के लिए आगामी एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.बी.के.साहू ने बताया कि वर्तमान में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है, वह वैसा ही चलता रहेगा।
28 Apr 2021 02:11PM,by: Thaneshwar sahu
पणजी, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन कहीं नाइटकर्फ्यू की घोषणा की गई। इसी कड़ी में बुधवार को गोवा ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसका एलान करते हुए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई की सुबह तक लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दी गई। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। राज्य में कैसिनो, होटल, पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवा परिवहन के लिए सीमाएं खुली रहेंगी। गोवा में लॉकडाउन का एलान, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद
28 Apr 2021 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव :आज विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने जिला मुख्यालय में बनाए गए 100 बिस्तरों वाले अस्थाई कोविड केयर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा लगातार कोरोना से बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं इस कोविड केयर सेंटर को सर्व सुविधाओं से युक्त किया गया है ताकि लोगों को बेहतर ईलाज प्राप्त हो सके एवं जिला अस्पताल पर अत्यधिक भार को कम कर लोगों को विकल्प प्रदान किया जा सके।
28 Apr 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब बेकाबू हो चुकी है। हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई देश एक बाद एक भारत से आने वाले विमान को रोकने लगे हैं। प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश शामिल हैं। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की उड़ानों पर अब तक बैन नहीं लगाया है। आइए जानते हैं किन-किन देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है और अभी किन-किन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है यानि उन्होंने कोई बैन नहीं लगाया है।
28 Apr 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से प्रस्तुत इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।न्याय विभाग, कानून और न्याय विभाग से जारी उपरोक्त प्रभाव की अधिसूचना में कहा कि न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता ने 31 मार्च की दोपहर से संविधान के अनुच्छेद 217 के प्रावधान (1) के खंड (1) के प्रावधान के अनुसार न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यालय से अपना इस्तीफा दे दिया है।
28 Apr 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





