डालने जमाने को याद करता हूं तो भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में र शत्रुघ्न सिन्हा की खलनायकी की बड़ी चर्चा हुआ करती थी, आगे चल कर शत्रुघ्न सिन्हा ने खलनायक से खल शब्द को हटा दिया और नायकों की बिरादरी में शामिल हो गए। दर्शकों ने शत्रुघ्न सिन्हा को खलनायक और नायक दोनों रूप में स्वीकार किया। शत्रु की एक खूबी रही कि उनके बोलने के लिए संवाद लेखकों को वजनदार डायलॉग लिखने की मजबूरी रहा करती थी। श्याम आये तो कह देना छेनू आया था(मेरे अपने),अरे मेरे बदायूं के लल्ला(कला पत्थर) जैसे डायलॉग आज भी लोगो को खामोश कर देते है। शत्रुघ्न सिन्हा हिंदी भाषी फिल्मो में जो काम कर रहे थे लगभग वैसा ही काम तामिल सिनेमा में शिवाजी गायकवाड़ बनाम रजनीकांत में कर रहे थे।तमिल का शत्रुघ्न के रूप में उन्हें देखा जाता था लेकिन रजनीकांत को देशव्यापी शोहरत तब मिली जब वे कमल हासन के समान हिंदी फिल्मों में आये।उनकी तामिल फिल्मो की संख्या की तुलना में हिंदी फिल्में नही के बराबर है और वे मल्टी स्टार्स फिल्मो में ही सफल रहे लेकिन अभिनय प्रतिभा की बात करे तो रजनीकांत एक डिफरेंट एक्टर रहे है।उनकी कुछ फिल्में जो हिंदी से तामिल में रूपांतरित हुई उनका तो तामिल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के किस्से बने जो फिल्में तामिल में बनी और डब होकर हिंदी में रूपांतरित हुई वे भी कमाई के मामले में अनोखी रही।शिवाजी, रोबोट,2.0, दरबार फिल्मो में वे अकेले ही धूम मचाये रहे। उनका करिश्माई अभिनय उनको देश मे अलग ही रूप में खड़ा करता है। वे ईमानदारी से जीवन के परिवर्तन को स्वीकारने वाले व्यक्ति रहे है। न तो उनको सार्वजनिक जीवन मे विग की मजबूरी ने कृत्रिम बनाया न ही महंगे कपड़ो के दिखावे ने उनको असहज बनाया, वे पजामा कुर्ता,धोती कुर्ता पहन कर अपने चहेतों के सामने रहे है इस कारण मेरी नज़र में वे अमिताभ बच्चन से 21 ही बैठते है। आज उनको भारतीय फिल्म में अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है तो इसे सार्थक निर्णय के रूप में सभी स्वीकार करेंगे।150 से अधिक सफल फिल्मो के नायक को इससे बढ़िया पारिश्रमिक क्या दिया जा सकता है? वे पद्म भूषण और पद्म विभूषण तो पहले ही हो चुके है। अब केवल भारत रत्न बचता है तो देर सबेर हिंदी तामिल को बराबरी की बात आयेगी तो अमिताभ और रजनीकांत तो है ना।
रजनीकांत काले है तो क्या हुआ दिलवाले है!
01 Apr 2021 08:40AM, by: Babuaa Desk
ऑपरेशन लोटस के मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने जांच कराने की मंजूरी दे दी है। जेडीएस के नेता नगर गौड़ा के बेटे शरण गौड़ा ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने इसी याचिका को खारिज करते हुए जांच की मंजूरी दे दी है।
01 Apr 2021 07:01AM,by: Imran Khan
नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच में जारी गतिरोध अभी टूटता दिखाई नहीं दे रहा है। तीनों कानून वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की जिद अड़े किसान बिना मांगें माने पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को ऐलान किया है कि आंदोलनकारी किसान 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए कुंडली-मानेसर- पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे को जाम करेंगे। इसके बाद वो मई में संसद तक पैदल मार्च भी करेंगे, इसके लिए जल्द ही तारीख पर फैसला किया जाएगा।
01 Apr 2021 07:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







