रायपुर :गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के 6 वर्षीय बच्चे का तिरुपति बालाजी में गुम होने की खबर को संज्ञान में लिया है। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को आंध्रप्रदेश पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
03 Mar 2021 12:45PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर की समाजसेवी महिलाओं सहित प्रशासनिक सेवा व पत्रकारिता से जुड़ी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 11 बजे से रामसागरपारा स्थित होटल आई स्टे में महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष योगेश अग्रवाल करेंगे।
03 Mar 2021 12:45PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की नेत्री श्रीमती स्वाति शर्मा को पार्टी द्वारा फिर जवाबदारी देते हुए महिला मोर्चा जिला का सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। श्रीमती स्वाति शर्मा ने लगातार 15-20 सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लगातार काम किया है। श्रीमती स्वाति शर्मा पूर्व में विशेष आमंत्रित सदस्य, लघु उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्य कर चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ शासन में भी समाज कल्याण बोर्ड की मेम्बर का दायित्व सम्हाल चुकीं हैं। भाजपा में पूर्व में जिला मंत्री युवा मोर्चा, जि़ला मंत्री महिला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महिला उद्योग समिति, भाजपा इंडस्ट्री सेल व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- संवाद प्रकोष्ठ जैसे महत्वपूर्ण पदों में पार्टी द्वारा मनोनीत हो चुकी हैं। वर्तमान में श्रीमती स्वाति शर्मा राष्ट्रीय मिशन 19-24 की राष्ट्रीय प्रमुख भी हैं, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से कई विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, कई संगठनों, वरिष्ठजन भी मिशन में जुड़कर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्य कर रहे हैं।
03 Mar 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्हें मुंबई के एक टीकाकरण केंद्र में कोरोनवायरस का टीका मिला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बीकेसी में तेज धूप में तीन घंटे खड़े रहे और [टीकाकरण] करवाया। बाहर कुल अव्यवस्था लेकिन अंदर बहुत अनुशासित। वीआईपी प्रवेश द्वार का लाभ नहीं उठाने के लिए विनम्रता से डांट पड़ी लेकिन आरके लक्ष्मण के उपन्यास के आम आदमी की तरह अच्छा व्यवहार महसूस किया।"
03 Mar 2021 11:59AM,by: Ashna Ali
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) से जुड़े सीमा पार से ड्रग तस्करों की मदद करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से बीएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रोमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। कुमार को सोमवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। चार कथित मादक पदार्थों के तस्करों ने पूछताछ के दौरान कुमार का नाम दिया।
03 Mar 2021 11:32AM, by: Babuaa Desk
ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए फ्यूचर फ्यूल और ग्रीन एनर्जी मुख्य घटक हैं। यही वजह है कि इस बार बजट में हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए, उनका बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं,देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए। बजट में हाइड्रोजन मिशन की घोषणा' - प्रधानमंत्री मोदी
03 Mar 2021 10:34AM,by: Imran Khan
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने मंगलवार को खुलासा किया कि उन्हें मुंबई के एक टीकाकरण केंद्र में कोरोनवायरस का टीका मिला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बीकेसी में तेज धूप में तीन घंटे खड़े रहे और [टीकाकरण] करवाया। बाहर कुल अव्यवस्था लेकिन अंदर बहुत अनुशासित। वीआईपी प्रवेश द्वार का लाभ नहीं उठाने के लिए विनम्रता से डांट पड़ी लेकिन आरके लक्ष्मण के उपन्यास के आम आदमी की तरह अच्छा व्यवहार महसूस किया।"
03 Mar 2021 10:33AM, by: Ashna Ali
COVID-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के तुरंत बाद महाराष्ट्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। डॉक्टर के साथ ड्राइवर के रूप में काम करने वाले सुखदेव करदत ने खुराक लेने के करीब 15 से 20 मिनट बाद एक ऑब्जर्वेशन रूम में बेहोश हो गए। करदत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि मौत का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
03 Mar 2021 10:08AM, by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





