भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें 60 फीट ऊपर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 500 लीटर फोम का इस्तेमाल कर चार घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, काबू पाने में लगे चार घंटे
03 Mar 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान एक बार फिर दोहराया है कि पत्नी पति की निजी संपत्ति नहीं होती है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी के साथ जोर-जबरदस्ती कर पति के साथ रहने के लिए नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, एक शख्स ने याचिका दायर की थी कि कोर्ट उसकी पत्नी को ये आदेश दे कि वो उसके साथ रहने लगे।
03 Mar 2021 03:08PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में टीकाकरण अभियान में तेजी आ गई है। दूसरे चरण में दो दिन के भीतर ही टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर 50 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। टीकाकरण अभियान को और गति देने के लिए सरकार ने निर्धारित मानदंडों का पालन करने वाले सभी निजी अस्पतालों को भी टीका लगाने की अनुमति दे दी। सोमवार से शुरू हुए दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है।
03 Mar 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
दन्तेवाड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय दलित साहित्य अकादमी धमतरी द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती पर दंतेवाड़ा की शिक्षिका राजकुमारी कंवर, सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बालपेट सुश्री गौरी नाग सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बालपेट और संतोष मानिकपुरी सहायक शिक्षक पोटा केबिन कासौली विकास खंड गीदम को शिक्षा व समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्य के लिए मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।
03 Mar 2021 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
बुधवार की तड़के हुए शाबानबास बनिहाल में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जम्मू और कश्मीर सरकार ने कहा, "एक तेल टैंकर साइट पर अटक गया है और बहाली का काम चल रहा है।" भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग किया गया बंद
03 Mar 2021 02:03PM,by: Ashna Ali
धमतरी : कुरूद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जांच के बाद मंगलवारर को 5 व बुधवार को 6 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिन्हें पालकों के सुपुर्द कर दिया गया है। विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पालकों में हडकंप मच गया है। स्कूलों की परीक्षा अब नजदीक आने लगी है जिसे देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने की अनुमति दी है। लेकिन कुछ जगहों में विद्यार्थी अभी भी कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं।
03 Mar 2021 01:33PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही महिलाओं को प्रोत्साहित करने, सामाज में विद्यमान कुरीतियों की रोकथाम और कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
03 Mar 2021 01:33PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





