देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनो से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन बुधवार को फिर कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं।जिसके बाद कुल संक्रमितों को आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला गया है।
03 Mar 2021 10:07AM,by: Imran Khan
कोविड- 19 टीकाकरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने कहा है कि अब दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में सभी प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हो सकते हैं। एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के वैक्सीनेशन कैंपेन में पहले केवल सरकारी योजनाओं से जुड़े 10,000 प्राइवेट अस्पतालों को ही शामिल किया गया था। हालांकि, मंगलवार को सरकार ने कह दिया कि टीकाकरण अभियान में सभी प्राइवेट अस्पताल शामिल होंगे क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
03 Mar 2021 09:27AM,by: Imran Khan
ओडिशा में एससी और एसटी के छात्रों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य में सरकार ने तीन नए हॉस्टल उ्दघाटन किया है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीते दिन यानी कि मंगलवार को राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के लिए हॉस्टल का उद्घाटन किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन हॉस्टल का उ्दघाटन सीएम ने वर्चुअल मोड में ही किया।
03 Mar 2021 08:32AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत को आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा, शोध और कौशल विकास के महत्व को लेकर देश को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश के युवा को आत्मविश्वास की जरूरत है। देश के युवा को आत्मविश्वास की जरूरत - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
03 Mar 2021 08:32AM,by: Imran Khan
JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह ने शासकीय सेवा में नियुक्ति का मामला उठाया। विधायक ने रजिस्टर्ड मेडिकल UG और PG उपाधि धारकों को शासकीय सेवा में नियुक्ति को लेकर मंत्री से सवाल किया। धर्मजीत सिंह ने पूछा- प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के UG और PG की उपाधि प्राप्त कितने छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया? कितने छात्रों ने छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन कराया? क्या रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की शासकीय चिकित्सालयों के लिए नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। कितने पदों पर और उसके विरुद्ध कितने लोगों ने कार्यभार ग्रहण किया? इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी।
03 Mar 2021 08:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






