टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च के अंतर्गत पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। धरना को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में बेटियां इतनी असुरक्षित हैं कि अब सुरक्षा की मांग को लेकर हम बेटियों को प्रदर्शन के लिए एकजुट होना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिस्थितियां एक जैसी हैं। प्रदेश की असंवेदनशील सरकार को कहीं भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी मातृशक्ति एकजुटता के साथ एकत्र होती है तो न्याय जरूर होता है। सांसद सुश्री पाण्डेय ने कहा कि इस अत्याचारी सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है। 

20 Feb 2021 01:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - राजधानी रायपुर से लेकर अंडमान निकोबार तक उस समय हड़कंप मच गया, जब अंडमान निकोबार में गबन का आरोपी एमएमआई हॉस्पिटल से कोविड टेस्ट कराने के बाद अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर विश्राम के दौरान पुलिस को धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। अंडमान निकोबार में गबन मामले के मामले में आरोपी को अंडमान निकोबार के पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान आरक्षक अरविन्द कुमार किरकेटा ने बलौदाबाजार जिले से राजधानी लाया था। चूंकि कोरोना काल अब भी ख़त्म नहीं हुआ है। टेस्ट के बाद विश्राम करने के लिए अंडमान निकोबार पुलिस की टीम अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर रेस्टहाउस में रुकी थी। इस दौरान अचानक आरोपी रामकुमार साहू ने पुलिस को धक्का मारते हुए रूम का दरवाजा बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया था।अंडमान निकोबार पुलिस की टीम ने तत्काल टिकरापारा थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें टिकरापारा थाना में अपराध मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं आरोपी को पतासाजी के दौरान वीआईपी रोड़ के आसपास होने आशंका थी। आरोपी होटल का कार्य करता था। वहीं आज सुबह से ही अंडमान निकोबार पुलिस और थाना टिकरापारा पुलिस डेरा डाल कर वीआईपी रोड़ के आसपास बैठी थी। वहीं आरोपी राजकुमार वीआईपी रोड़ के राम के पास जैसे पहुँचा पुलिस की टीम ने दबोच लिया और उसे थाना टिकरापारा ले आई।

20 Feb 2021 01:06PM,
by: Imran Khan