दुर्ग : राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सभागार में ड्रग इंस्पेक्टर्स एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा दीप प्रज्जवल कर किया गया । दीप प्रज्जवल में न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मोहन सिंह कोर्रोम, कु. अंकाक्षा सक्सेना, राहूल शर्मा सचिव, ड्रग इस्पेक्टर इस्वरी नारायण, संजय देशमुख कल्याणी संस्था, दवा विक्रेता, तथा समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यशाला में जिला एंव सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग श्री राजेश श्रीवास्तव के द्वारा उद्बोघन में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डे का आयोजन किया जाता है। प्रतिबंधित दवा तथा नशे से संबंधित सामग्री के सेवन से शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों मे नशे की प्रवृति बढ रही है एवं नशे से परिवार टुट रहे है। नशे की प्रवृति से अपराध लगातार बढ रहे है। नशा उन्मूलन के संबंध में जागरूकता लाये जाने के उद्वेश्य से ही दुर्ग जिले के दो गांवों रसमड़ा एवं सेलूद को वर्तमान में चिंन्हांकित किया गया है तथा दोनों ग्रामों में नशा से पीडित व्यक्ति/परिवार को समझाईस दी जा रही है साथ ही अवैघ शराब बिक्री की शिकायत आई है जिस पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही भी की गई है। माननीय श्री राजेश श्रीवास्तव ने उपस्थित दवा व्यवसायिों / मेंडिकल संचालकों को बिना किसी डाॅक्टरी पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करने हेतु निर्देशित किया । डाक्टरी पर्ची लेकर आने वालों को क्षमता अनुसार केवल उतनी ही दवा देने की सलाह दी , जितनी पर्ची में संख्या वर्णित हो। प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री उपरांत होने वाले कानूनी प्रावधानों से भी संचालकों को अवगत कराया। कार्यशाला में रिर्सास पर्सन के रूप में उपस्थित अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह माना जाता है कि कानून सबको मालूम है। प्रथम बार हम आपको कानून की जानकारी देते है। ड्रग एक्ट नहीं आया था तब भी कार्यवाहियां होती थी, एन.डी.पी.एस एक्ट में इसी की परिभाषा दी गई है। एन.डी.पी.एस एक्ट को 3 भागों में बांटा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि छ.ग. के सभी जिलों में सिर्फ 01 ही एन.डी.पी.एस कोर्ट है। दवाओं में पाई जाने वाली स्नायु निश्चेतक पदार्थाें की जानकारी देते हुए कोकीन की उपलब्धता एवं उसकी अधिकता से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। अधिनियम की धारा-8, 19, 21 के संबंध में भी उन्होंने जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर्स संचालकों को स्वापक औषधि अधिनियम की शर्तों का कडाई से पालन करने पर भी जोर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर श्री ईश्वरी नारायण ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री हेतु लाइसेंस की आवश्यकता होती है। नियम के विरू़द्ध प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने पर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कठोर सजा का प्रावधान है। पर्ची देखकर निश्चित मात्रा में दवाओं की बिक्री करने की सलाह दी। प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में रजिस्टर संधारण करने की सलाह दी जिसमें डाक्टर का नाम पेशेंट का नाम, कितनी मात्रा में दी जानी है, का स्पष्ट उल्लेख किया गया। प्रतिबंधित दवाएं शेड्यूल एक्स के तहत अलग स्थान पर संधारित किये जाने तथा उसकी चाबी संस्था के संचालक के पास ही रखे जाने की बात कही जिससे वो गलत लोगों के हाथों से दूर रहें। नशा मुक्ति केन्द्र संचालित करने वाली संस्था कल्याणी की ओर से काउंसलर श्री संजय देशमुख ने बताया कि नशे में गिरफ्त व्यक्तियों के लिये यह संस्था नशे से बाहर लाने हेतु कार्य करती है। जिसके तहत नशा मुक्ति केंद्र 15 बिस्तरों का संचालित है। जिसमें नशे से ग्र्रस्त व्यक्तियों को अनेक प्रक्रियाओं से गुजारते हूए सुधार कार्य किया जाता है। यह प्रक्रिया 1 माह तक चलती है। उसके पश्चात अगले 1 माह तक उस व्यक्ति का आब्जर्वेशन किया जाता है। संस्था एवं परिवारजनों के सहयोग के बाद नशे से ग्रस्त व्यक्ति अपने मूल जीवन में लौट आता है। कार्यशाला में मंच संचालन कु. अकांक्षा सक्सेना न्यायाधीश के द्वारा किया गया।
21 Feb 2021 04:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - CM भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर से सटे पाटन का दौरा करेंगे । सीएम भूपेश बघेल यहां खेल मड़ई के समापन में शामिल होंगे। सीएम विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से पहली बार प्रदेश में खेल मड़ई का आयोजन दुर्ग जिले के पाटन में किया जा रहा है। छत्तीसगढ ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस खेल मड़ई का आरम्भ हुआ ।इस खेल मड़ई में छत्तीसगढ़ के कई ऐसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसे लोगों ने भुला दिया था। खेल मड़ई में होने वाले पारंपरिक खेलों को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन इन खेलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल मड़ई में आ रहे हैं। पारंपरिक खेलों के आयोजन से यह खेल मड़ई पूरे पाटन क्षेत्र में लोगों के आकर्षण एवं मनोरंजन का केन्द्र बन गई है। खेल मड़ई के शुभारंभ कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक मती श्वेता सिन्हा, ओलंपिक संघ के सीईओ बशीर अहमद खान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पाटन में आयोजित हो रही खेल मड़ई में कहीं कबड्डी का नजारा देखने को मिल रहा है, तो कहीं लंगडी दौड एक नए रूप में नजर आ रही है। इसी तरह से कबडडी, खोखो, फुगड़ी,गिल्ली डंडा, भौंरा सहित अन्य कई खेल, सहज ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। प्रदेश की संस्कृति से जुड़े ये सभी खेल विलुप्ति के कगार पर थे। दो दिवसीय इस आयोजन में संपूर्ण प्रदेश के करीब 800 खिलाडी करीब 9 पारंपरिक खेलों में भाग ले रहे हैं। खेल मड़ई में गिल्ली डंडा, खो-खो, पिटठूल, संखली, कबडडी, भौंरा आदि शामिल है। इसके अलावा इनमें कुछ खेल तो ऐसे है, जिन्हें पहली बार लोगों को देखने और सुनने का मौका मिल रहा है।
21 Feb 2021 04:27AM,by: Imran Khan
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट के मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को शनिवार को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने मंगलवार 23 फरवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। भारत को बदनाम करने की ग्लोबल साजिश में दिशा भी शामिल है। दिशा ने सिर्फ टूलकिट बनाई और शेयर नहीं की। बल्कि वह खालिस्तान की वकालत करने वाले के संपर्क में भी थी। खालिस्तानी संगठनों ने दिशा का इस्तेमाल किया। हालांकि दिशा के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया। टूलकिट केस में दिशा रवि को जमानत नहीं
21 Feb 2021 03:56AM,by: Imran Khan
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' की 21 फरवरी को 30वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 21 फरवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
21 Feb 2021 03:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से पहली बार प्रदेश में खेल मड़ई का आयोजन दुर्ग जिले के पाटन में किया जा रहा है। छत्तीसगढ ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस खेल मड़ई का आरम्भ हुआ ।इस खेल मड़ई में छत्तीसगढ़ के कई ऐसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसे लोगों ने भुला दिया था। खेल मड़ई में पारंपरिक खेलों ने भरा उत्साह का रंग
21 Feb 2021 03:09AM,by: Thaneshwar sahu
तिल्दा: बलौदाबाजार विधानसभा के समस्त गांवो के प्रतिभा को निखारने के लिए अंचल में भक्ति भाव की गंगा मर्यादा की कथा के रूप में ग्राम नवापारा(हतबन्ध) में प्रवाहित हो रही है। आज की मंडली में कमर्दा मानस परिवार द्वारा सुंदर कांड की व्याख्या की गई जिसमें रामायण सातों कांडों में सुंदर कांड की महत्ता बताते हुए हनुमान जी सुरसा से मुलाकात कर मार्मिक क्षणों व वैराग्य की बातों का सत्संग की गंगा प्रवाहित की गई।महिला मानस परिवार बहेसर द्वारा सत्संग में रामायण हमारे ब्यवहार की दर्पण की उदाहरण देते हुए बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुति दी गयी।झंकार मानस परिवार मोहतरा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी जिसमे तबला वादक पलटू की कलात्मक वादन की खूब सराहना की गई एंव प्रोत्साहन राशि से भी विशेष रूप से सम्मान की गई,साथ ही साथ अथिति के रूप में पधारे जिला पंचायत राजू शर्मा जी का रामायण स्थल में राम दरबार प्रतिमा से सम्मान किया गया। दूर दूर अंचल के मानस परिवारों का आगमन लगातार हो रहे है ,साथ ही विधानसभा के बाहर गांवो व शहरों के मंडलियों को भी आमन्त्रित किया जा रहा है ,जो प्रतियोगिता से बाहर रखकर उसे विशेष आमन्त्रित मंडलियों में शामिल कर सत्संग का लाभ प्राप्त की जा रही है। गौरतलब है कि गांवो के प्रतिभा को निखारने के लिए ये अवसर पहली बार विधानसभा बलौदाबाजार में आयोजन हो रहे है ,गांव गांव से आये मंडलियों द्वारा इस गरिमामयी आयोजन का भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है,खासकर महिलाओं ,बच्चो व युवाओ का गजब का उत्साह देखने को मिल रहे है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बलौदाबाजार माननीय प्रमोद कुमार शर्मा जी ,जिला पंचायत सभा पति राजू शर्मा,सोमनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र महले जी,राममरंग वैष्णव जी , अशोक यादव जी ,पारस साहू जी, आशीष पांडे जी, सुरेन्द्र साहू जी निज सचिव ,अनिल वर्मा निज सचिव ,मिनेष नायक विधायक प्रतिनिधि ,देवेंन्द्र यदु जी समाज सेवी, वर्मा जी,भागवत जी ,लोकनाथ जी,मंच संचालन लोमेश वर्मा, चोवाराम बादल जी,मोहन वर्मा जी ,विश्वनाथ वर्मा जी ,एंव समस्त ग्रामवासी नवापारा का विशेष सहयोग रहा। सोमनाथ सेवा संस्थान द्वारा विधानसभा स्तरीय रामायण प्रतियोगिता
20 Feb 2021 05:56PM,by: निखिल वाधवा
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






