रायपुर : रायपुर पश्चिम से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने आज राजधानी में पेट्रोल की लगातार बाद रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय का प्रदर्शन देख राजधानी की जनता भी हैरान रह गई। दरअसल विकास उपाध्या य पेट्रोल पंप में खड़े होकर आरती उतरने लगे। उन्होंने अपनी गाड़ी में पेट्रोल फूल करवाने वालों लोगों की आरती उतारी।
21 Feb 2021 12:34PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : अवैध कोयला खनन व तस्करी मामले की जांच में जुटी सीबीआइ ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे व युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी को नोटिस जारी किया है। रविवार दोपहर सीबीआइ के अधिकारी कालीघाट इलाके में स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास शांतिनिकेतन पर पहुंचे हैं।
21 Feb 2021 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महासमुंद जिले के विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम सुहागपुर में आयोजित कार्यक्रम में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फेस-2 में चयनित राज्य के 9 छात्रों और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सभी छात्रों को लैपटाप और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। देश के आकांक्षी जिलों में से कुल चयनित 14 छात्रों में से 7 छात्र राज्य के आकांक्षी जिला महासमुंद के विकासखण्ड बागबाहरा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के हैं। फेस-2 के लिए चयनित छात्रों ने कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ग्रामीण स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से समाधान हेतु इंटेल के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक भी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. टेकाम ने कार्यक्रम में सम्मानित सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केन्द्र सरकार की इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और प्रसिद्ध साफ्टवेयर कंपनी इंटेल के सहयोग से आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर यूथ कार्यक्रम में देश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं मे अध्ययनरत छात्रों को नवीनतम आर्टिफिसियल तकनीक से रूबरू कराने और उनके द्वारा समाज की समस्याओं का एआई के उपयोग से समाधान ढूंढने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। उल्लेखनीय है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर यूथ कार्यक्रम में प्रदेश से जून 2020 में 52 हजार 628 छात्र पंजीकृत हुए और प्रथम चरण में 11 हजार 466 छात्रों ने प्रशिक्षण लिया। जुलाई 2020 में देश के 35 राज्यों से 2 हजार 536 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। अगस्त 2020 में 2 हजार 441 छात्रों से 2 हजार 704 आइडियाज जमा किए गए। 12 जनवरी 2021 को फेस-2 में चयनित देश के टॉप 100 छात्रों की सूची जारी की गई। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 9 छात्र चयनित हुए जिसमें 7 छात्रों महासमुंद के नर्रा जिले से हैं। फेस-2 के लिए चयनित 9 छात्रों में महासमुंद जिले के स्कूल शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा, विकासखंड-बागबाहरा के छात्रों में वैभव देवांगन, धीरज यादव, घनश्याम निषाद, यमुना यादव, हिमांशी देवांगन, परमेश्वरी यादव और गोपिका देवांगन और इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंजवारा जिला बेमेतरा की छात्रा अंजलि निर्मलकर और शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर की छात्रा अंकिता नामदेव शामिल है। द्वितीय चरण के लिए इन सभी छात्रों को इंटेल के इंजीनियर प्रशिक्षण देंगे उनकी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिनमें चयनित छात्रों के आइडिया को वर्किंग प्रोटोटाइप में ढाला जाएगा और इनमें से टॉप 30 का चयन फेस-3 में किया जाएगा।
21 Feb 2021 10:55AM,by: Thaneshwar sahu
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कम से कम 25,000 जवान तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गृह मंत्रालय ने विधानसभा चुनाव में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआइएसएफ और एसएसबी की 250 कंपनियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। 75 कंपनियों को स्टैंडबाई मोड में रखा जाएगा और जिस राज्य में उनकी जरूरत होगी, वहां उन्हें तैनात किया जाएगा। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
21 Feb 2021 10:55AM,by: Thaneshwar sahu
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा और कुली के बीच जंगल मे कुछ महिलाओं के साथ कुकदा की यशोदा बाई हर दिन की तरह शनिवार की सुबह लकड़ी-गोबर बीनने गई थी। इसी बीच उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उनके बिना देर किए आवाज की दिशा में बढ़ना शुरू किया तो देखा कि जंगल के बीच खेत की मेढ़ में एक नवजात बच्ची बिलख बिलखकर रो रही है। उसने अपने साथ आईं महिलाओं की मदद से उस बच्ची की जिंदगी बचा ली। जंगल में लकड़ी-गोबर बीनने गई यशोदा को रोते हुए मिली नवजात
21 Feb 2021 09:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








