राज्य में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में तालाबंदी और रात के कर्फ्यू सहित नए कोरोनावायरस दिशानिर्देशों की घोषणा की है। रविवार को, महाराष्ट्र ने लगभग 7,000 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जो पिछले 3 महीनों में सबसे बड़ी छलांग है। राज्य में कोरोनवायरस की स्थिति को 'गंभीर' बताते हुए, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर अगले दो सप्ताह में रोजाना कोविड -19 मामलों में वृद्धि जारी रहती है, तो लॉकडाउन को फिर से लागू करना होगा।
22 Feb 2021 02:30AM,by: Babuaa Desk
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 122 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 3112 सक्रिय मामले है। राजधानी रायपुर में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 5 की मौत हुई है।
21 Feb 2021 04:09PM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती कर दी है। रविवार आधी रात से नई कीमतें लागू होंगी। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस व तृणमूल ने हुगली जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह तृणमूल ने बैद्यवाटी व सेवड़ाफुली इलाके में जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। श्रीरामपुर नव गावा मोड़ पर सत्ताधारी पार्टी के कॢमयों ने अपने कपड़े उतारकर अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर रिसड़ा स्थित वेलिंग्टन जूट मिल के गेट के सामने कांग्रेसियों ने जीटी रोड अवरुद्ध करके पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया।
21 Feb 2021 03:36PM,by: Thaneshwar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के सेलम में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ हमने न कभी समझौता किया था, न किया है, न कभी करेंगे। एलएसी के टकराव वाले बिंदुओं से सेनाओं की वापसी प्रक्रिया के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि वे भारत और भारतवासियों का मस्तक कभी नहीं कभी नहीं झुकने देंगे।
21 Feb 2021 03:36PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





