रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
22 Feb 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश और फिर उसकी हत्या के प्रयास के मामले में क़रीब एक महीने बाद पुलिस ने बाद उचित धाराओं के तहत जांच शुरू की है। पीड़िता के पुलिस को ये बताने के बावजूद कि उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में 17 जनवरी को जो एफ़आईआर दर्ज की उसमें इसे छेड़छाड़ और मारपीट का मामला बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार से सवाल किए हैं।
22 Feb 2021 05:39AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और देश को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी सोमवार को सुबह 11:30 बजे असम के धेमाजी के सिलापथार में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल और गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। वह आयोजन के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी आज असम, पश्चिम बंगाल के दौरे पर
22 Feb 2021 05:09AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाए देश को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोनों ही राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
22 Feb 2021 04:33AM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज COVID-19 दिशानिर्देशों के पालन के साथ शुरू होगा। सत्र औपचारिक रूप से राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इससे पहले, देवतालाब (रीवा जिले) के भाजपा विधायक गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाएगा क्योंकि विपक्षी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
22 Feb 2021 04:02AM,by: Babuaa Desk
कोयले के अवैध खनन के मामले की जांच कर रही सीबीआई की ओर से रविवार को ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को नोटिस देने के मुद्दे पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। सत्तारुढ़ टीएमसी और बीजेपी में इस पर आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई का नोटिस
22 Feb 2021 02:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





