बीजापुर जिले में कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों संबंधी कानूनी अधिकारों की जानकारी ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर दिया जा रहा हैं, आज जिले के ग्राम पंचायत चेरपल्ली के ग्राम गोरगुंडा, ग्राम पंचायत पामगल, पापनपाल, सागमेटा में शिविर का आयोजन किया गया है इस दोरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बाल संरक्षण तंत्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपस्थित बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सरपंच,पंच,स्कूल के प्राध्यापक, ऑगनबाडी कार्यकर्ता, समूह के सदस्य एवं स्कूल के बच्चे को बताया गया है कि बच्चा कौन है बच्चें को सुरक्षा का अधिकार क्या है कन्या भ्रूण हत्या क्या है, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण, अनैतिक मानव व्यापार क्या है, जातीय भेदभाव, निःशक्त बच्चों का अधिकार क्या है की जानकारी के साथ ही साथ संरक्षण तंत्र की जानकारी जिसमें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, किशोर न्याय बोर्ड व बालक कल्याण समिति की भूमिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान का उददेश्य, किशोर-किशोरी सशक्तिकरण अंतर्गत बाल विवाह की हानियॉ बाल विवाह के रोकथाम के उपाय, किशोरियों के पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित मुददे एवं समाधान, बच्चों के अनैतिक व्यापार अधिनियम, ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित पलायन पंजी, ग्राम पंचायत स्तर पर शाला त्यागी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडे जाने पर एवं गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया, दत्तक ग्रहण नियम 2017,बाल श्रम अधिनियम पर चर्चा कर जानकारी दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत समिति से अनुरोध किया गया कि प्रत्येक माह में बैठक आहूत किया जाए और इन सभी मुददों पर चर्चा कर ग्राम पंचायत बाल सुलभ पंचायत बनाया जा सके। जिसमें सभी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडा जा सके और ग्राम पंचायत का वातावरण ऐसा हो जो कि हिंसामुक्त वातावरण हो। की जानकारी शिविर का आयोजन कर दिया जा रहा हैं जिससे की ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी हों और जब हमारे आस-पास एवं स्वयं के साथ कुछ भी ऐसी अनहोनी घटना घटित होती हैं तो तत्काल उसकी जानकारी बिना किसी दबाव एवं भयमुक्त होकर सूचना थाना में दिया जा सके। इसके साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में कुपोषण एवं एनीमिया मुक्ति हेतु संचालित कार्यक्रम बीजापुर सुपोषण मिशन अंतर्गत दी जाने वाली अतिरिक्त पौष्टिक आहार के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि आंगनबाडी के माध्यम से अधिकाधिक हितग्राही लाभांवित हो सके और जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार बडें। उक्त शिविर में संरक्षण अधिकारी नवीन मिश्रा, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सनंदमई, परामर्शदाता सुश्री नगीना , राजकुमार निषाद, श्रीमती सत्या लाटकर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अंजना खरे, श्रीमती राधा कर्मवीर, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती शीला भारद्वाज, प्रभारी केन्द्र प्रशासक श्रीमती सुनीता तामडी उपस्थित रहे।
22 Feb 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर एवं रायपुर में आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाऐगी। प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 15 फरवरी निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर 25 फरवरी निर्धारित किया गया है।
22 Feb 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अब जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को कोरोना टेस्ट कराना होगा। सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया है कि बाहर से आने वाले लोगों को अपनी यात्रा का विवरण देते हुए एसडीएम कार्यालय अम्बिकापुर में पंजीयन कराना होगा। पंजीयन उपरांत गांधी स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में उपस्थित होकर आवश्यक रूप से कोविड-19 जांच करानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी या किसी प्रकार की समस्या होने पर मोबाईल नंबर 8819931969 एवं 9826209818 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
22 Feb 2021 06:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है, राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत हुई है, इसके पहले आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे बैठक में शामिल हुए।
22 Feb 2021 06:05AM,by: Imran Khan
भारत में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय कोरोनावायरस कसीलोएड में वृद्धि देखी जा रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए नए नियम जारी किए हैं। नियम 22 फरवरी को रात 11:59 बजे से लागू होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे। यहां अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं जो आज से प्रभावी होंगे। आज से अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए नए यात्रा के नियम
22 Feb 2021 06:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




