पुडुचेरी: पुडुचेरी में सोमवार को विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के दो और विधायकों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के वेंकटेशन के इस्तीफा दे देने से सत्तारूढ़ गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है जबकि विपक्ष के 14 विधायक हैं। 33 सदस्यीय विधानसभा में अब सात रिक्तियां हो गई हैं। इस तरह के नारायणसामी सरकार का संकट और बढ़ गया है।
21 Feb 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : सांसद ने लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रायगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पुनः शुरू करने पर चर्चा की। श्रीमती गोमती साय ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से चर्चा में बताया कि कोविड-19 के कारण यात्री रेलगाड़ियों का आवागमन स्थगित कर दिया गया था, किंतु वर्तमान में लगभग सभी प्रकार की गतिविधियां को देश भर में चालू कर दी गई हैं, जिससे लोगों का आना-जाना बढ़ गया है।
21 Feb 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: विकास उपाध्याय ने कहा, आज जिस तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़ चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है एवं भूपेश सरकार की योजनाएँ कारगर साबित हो रही हैं। जहाँ किसान से लेकर हर वर्ग अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहा है। ऐसे में केन्द्र सरकार को जरूरत है कि वह खुद भी और भाजपा शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ सरकार के माॅडल को लागू करने रूचि दिखाए। उन्होंने कहा, देश की जनता आज नेता को देखकर नहीं बल्कि उसके काम को देखकर पसंद करती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि देश के अन्य राज्यों में एक स्टार के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने असम सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के जीत का दावा किया।
21 Feb 2021 01:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की आसमान छूती कीमतों से देश का मध्यम और निम्न वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण लोगों को वाहन छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं है और रोजमर्रा की चीजों के साथ पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो हफ्ते से लगातार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हो रही है, दो महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में 175 रूपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है जबकि 18 दिनों में 12 बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि हो चुकी है। कोरोना के चलते पहले ही आर्थिक बदहाली झेल रहे परिवारों के लिए यह किसी बज्रपात से कम नहीं है लेकिन केन्द्र सरकार टैक्स कम करने का बोझ राज्यों पर डालकर तमाशा देख रही है।
21 Feb 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला जेल में 15 फरवरी को हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी के सहारे आत्महत्या मामले में दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया है। दोपहर के वक्त हुई इस घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। इस बीच जेल प्रबन्धन पर लापरवाही का भी आरोप लगा क्योंकि दोपहर में इस प्रकार की घटना होना व किसी को जानकारी तक न होना जांच का विषय था, जिसके बाद कलेक्टर रमेश शर्मा ने दंडाधिकारी जांच का आदेश देते हुए एसडीएम विनय सोनी को मामले की जांच का जिम्मा भी सौंपा। जांच के बाद निलंबन कार्रवाई की गई है। विचाराधीन कैदी की मौत मामले में दो प्रहरी निलंबित
21 Feb 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







