टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

   सूरजपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल षिक्षा तथा सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला चिकित्सालय के बहुप्रतिक्षित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेटर प्लान्ट प्रारंभ होने से सूरजपुर जिले वासियों को इसका लाभ मिलेगा, जरूरत मंद लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है इसका पूरा लाभ जिले एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन एवं स्वास्थ्य मंत्री की मंषा है ऐसी सुविधा प्रदेष के सभी जिलांे को मिलेे इसके लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की मांग थी जो पूरा हो गया है अब यहां के स्थानीय लोगों को अम्बिकापुर सहित अन्य क्षेत्रों में जाने की आवष्यकता नहीं पड़ेगी। यहां स्थापित आक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 125 सिलेंडर ऑक्सीजन बनाने की है यह प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन ग्रहण करेगा उसे प्रतिदिन कोविड अस्पताल, एमसीएच, जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप के माध्यम सप्लाई कर सुविधाएं दी जाएंगी। इस आक्सीजन जनरेटर प्लांट की लागत लगभग 1 करोड़ 95 लाख रूपये है।

15 Feb 2021 03:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह शामिल हुए। बैठक में प्रस्तावना भाषण रखते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में भाजपा के सभी विधायकों के तरफ से सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। अवैध शराब, रेत उत्खनन, हत्या, लूटपाट, डकैती, धान खरीदी जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक का संचालन विधायक शिवरतन शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल,विधायक नारायण चंदेल, पुन्नुलाल मोहले, अजय चंद्राकर, विधायक,विद्यारतन भसीन, डमरूधर पूजारी, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, श्रीमती रंजना साहू व जितेन्द्र वर्मा मौजूद थे।

14 Feb 2021 01:38PM,
by: Thaneshwar sahu