टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी शक्ति का आधार है। कार्यकर्ता जब कर्मयोग से संगठन की मजबूती के लिए जुटता है तो निश्चित ही एक संकल्प के साथ हम बदलाव की ओर बढ़ते है। हमें प्रदेश सरकार की नाकामियों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचा कर जनता के बीच हमारे जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और इस नाकाम सरकार की खामियों को बताने की जरूरत है। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का हमेशा ही संगठनात्मक ढांचा मजबूत रहा है और एक बार हमें एकजुट होकर विजय छत्तीसगढ़ 2023 के लिए अभी से जुटना होगा। बुनियादी तौर पर और अधिक जनता से जुड़ना होगा: डी. पुरन्देश्वरी

14 Feb 2021 01:38PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15वी कड़ी को आज मैनपाट महोत्सव स्थल में पर्यटकों ने सुनी। इसके साथ ही जिला मुख्यालय, जनपद मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में भी सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत करीब 75 स्थलों का चयन किया गया है। पहले चरण में 9 स्थलों में विकास के कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम महेशपुर में साईड एमिनिटी निर्माण का शुरू किया जा रहा है। पर्यटन विकास को बहुत बड़े फलक पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास को लेकर हमारी सोच का व्यापक प्रभाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण भी तेजी से हो रहे हैं। मनरेगा के अभिसरण से ऐसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 8000 पक्के चबूतरे का निर्माण किया गया है। गॉंव में ऐसे अधोसंरचना का निर्माण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गोठान मल्टी एक्टिविटी सेंटर बन रहे है। नरवा विकास के 5000 कार्य पंचायत और ग्रामीण विकास, जलसंसाधन तथा वन विभाग के द्वारा आगे बढ़ रहा है। बाड़ी में सब्जी की खेती से कुपोषण दूर करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन परियोजनाओं की कमियों को दूर किया जाएगा। आगामी 5 वर्षों में ऐसी जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे सिंचाई क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही नई जल संसाधन नीति तैयार की जा रही है। महेशपुर में विकसित किया जा रहा है साईड एमिनिटी : सीएम बघेल

14 Feb 2021 12:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्र, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में जय व्यापार पैनल का प्रचार अभियान भी तेजी से जारी है। जिसके तहत पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा द्वारा रायपुर संभाग के अंतर्गत गरियाबंद, छुरा, राजिम एवं फिंगेश्वर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। जहां सभी व्यापारी साथियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने की घोषणा की। सभी ने यह स्वीकारा की कोरोनाकाल के कठिन दौर में अमर पारवानी एवं उनकी टीम द्वारा व्यापारी हित में सक्रियता दिखाते हुए व्यापारी वर्ग को राहत देने की पहल की गई थी। 

14 Feb 2021 12:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों तक पहुंचने में रेस्क्यू अभियान जारी है। मलबे के बैक फ्लो की वजह से उसे हटाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुरंग से पांच शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि टीमें 130 मीटर तक पहुंच गई हैं और जल्द ही अगली सुरंग तक पहुंचने के लिए प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, छह शव रैणी और एक शव रुद्रप्रयाग से मिला है। अब तक कुल 50 शव शव बरामद किए गए हैं, जबकि सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं, डीएम स्वाति सिंह भदौरिया और एसपी यशवंत सिंह भी मौके पर हैं और राहत-बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर जोशीमठ पुलिस स्टेशन में अब तक 29 लापता लोगों के मामले दर्ज किए गए हैं। पहचान में सहायता के लिए परिवार के 55 सदस्यों के डीएनए नमूने लिए गए हैं।

14 Feb 2021 11:01AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन बैटल टैंक (M-1A) सौंपा। अर्जिन टैंक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है। इस दौरान पीएम ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज़-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चेन्नई को ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ बताया। प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड फसल उत्पादन और जल संसाधनों के अच्छे उपयोग के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पानी के संरक्षण के लिए जो भी कदम हो उसे उठाना चाहिए। हमे 'एक बूंद, अधिक फसल' का मंत्र याद रखना होगा। 

14 Feb 2021 09:28AM,
by: Thaneshwar sahu