रायपुर - आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 6 के तहत आने वाले चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के तहत रावतपुरा फेस 2 में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 6 के जोन कमिश्नर हेमंत शर्मा के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता ओ.पी. वर्मा, जोन नगर निवेश उपअभियंता संस्कार शर्मा की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की। पांच एकड़ में चल रही अवैध प्लाटिंग पर लगी रोक
19 Jan 2021 10:16AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर- कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी पर भाजपा के आंदोलन पर तंज कसा है।मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। हमने 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हम कर चुके हैं, भाजपा 52- 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा ध्यान खरीद नहीं कर पाती। हम लगभग दोगुने तक पहुंच गए हैं, फिर भी भाजपा को सड़क पर दिखने का शौक है, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं।
19 Jan 2021 10:16AM,by: Imran Khan
टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक 12 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपना शिकार बनाया। टाटीबंध रोटरी नगर में पागल कुत्ता घूमने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । कुत्ते के शिकार हुए जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया और मरीजों को रेबिज के इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार रोटरी नगर में काले रंग का पागल कुत्ता है । उसने अचानक आस पास के एक दो ब्लक पर चल रहे लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने दौड़ लगाकर तो किसी ने घरों में घुस कर खुद को बचने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान जो भी कुत्ते के सामने आया वह उस पर ही लपक रहा है।ब्लक के तीन लोगों को काटा और आस पास क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, इस दौरान कुत्ते ने ज्यादातर को पैर में काटा है। इधर, मामले की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम पागल कुत्ते को पकडऩे के लिए निकली। लेकिन कुत्ता गलियों से होकर भाग निकला और निगम खानापूर्ति कर चली गई। दहशत में सिसकते रहे बच्चे कुत्ते के शिकार हुए बच्चे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल में कुत्ते के हमले से बच्चे दहशत में नजर आ रहे है । डरी- सहमी पीहू , लाडो, गुनगुन घर के आस पास खेलने से डर रहे है । वही काले कुत्ते का शिकार शंकर निर्मलकर को रेबिन का डोज दिया जा रहा है। टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते का आतंक
19 Jan 2021 08:59AM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के गंगालूर और पामेड़ थाना क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में दो नक्सली को किया गिरफ्तार
19 Jan 2021 08:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज असम विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे नॉर्थ ईस्ट के दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक शुरू। इस बैठक में समन्वयक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मुकुल वासनिक, सकील अहमद खान,प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह,प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय, पृथ्वीराज साठे व असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन वोरा के साथ ही मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मिजोरम,मणिपुर और नागालैंड के सभी 7 प्रदेश अध्यक्ष एवं इन प्रदेशों के पूर्व मुख्यमंत्री सम्मिलित हैं।
19 Jan 2021 07:55AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के मस्तुरी से विधायक रह चुके दिलीप लहरिया के बेटे से उनकी फर्म के मैनेजर ने ही 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।आरोप है कि मैनेजर ने लोन के नाम पर उनसे फर्म के कागजात और बैंक डिटेल लिए। इसके बाद अलग-अलग सरकारी विभागों में जमा अमानत राशि को फर्म का पार्टनर बताकर निकाल लिया। मामले में बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पहली बार असम पहुंचे। इस दौरान असम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नियत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक विकास उपाध्याय के साथ कामाख्या माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








