टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रैकर कुत्ते और दो पुलिसकर्मियों को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में सम्मानित किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक एसपी संतोष सिंह ने कहा, हर महीने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" के रूप में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। उनकी तस्वीरों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाया जाता है। साथ ही कुछ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। एसपी ने कहा, इस महीने दो पुलिसकर्मियों, एक कानूनी अनुभाग से और कुत्ते के हैंडलर वीरेंद्र को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी "का पुरस्कार दिया गया है। उनके अलावा, रूबी जो हमारा ट्रैकर कुत्ता है, उसे भी "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी " के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा, सारंगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत सारंगढ़ राज महल में चांदी की दो ट्रे जो लगभग 6 लाख रुपये की महंगी थीं, चोरी हो गईं। रूबी की मदद से वीरेंद्र ने उन्हें बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

15 Dec 2020 01:13PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

अंबिकापुर. किसान कानून को लेकर एक ओर देशभर में किसान आंदोलन पर हैं। कानून को लेकर उनकी केंद्र सरकार से ठन गई है। वहीं कर्ज में डूबे कई किसानों द्वारा आत्महत्या भी की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल लोन पर लिए गए ट्रैक्टर की किश्त की राशि नहीं पटाने पर किसान तनाव में रहता था। 2 दिन पूर्व उसने जहर सेवन कर लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसने 14 दिसंबर की रात दम तोड़ दिया। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बबौली निवासी दशन राम पिता बोखन राम 45 वर्ष किसानी करता था। 12 दिसंबर की रात उसने अचानक जहर का सेवन कर लिया था। यह बात घरवालों को पता चली तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 14 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम पश्चात मंगलवार को उसका शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल सहायता केंद्र की पुलिस को दिए बयान में मृत किसान के पुत्र रामजनम ने बताया कि कर्ज की राशि पटा नहीं पाने के कारण पिता टेंशन में रहते थे। इसी कारण उन्होंने जहर सेवन किया था। लोन पर लिया था ट्रैक्टर किसान के पुत्र ने बताया कि उसके पिता ने 2 साल पहले बैंक लोन पर ट्रैक्टर खरीदा था। हर 6 महीने में 63 हजार रुपए किश्त पटाना पड़ता था। 2 बार से किश्त की राशि नहीं पट पा रही थी। बैंक में किश्त की राशि 1 लाख 15 हजार बकाया थी, इसे लेकर पिता परेशान रहते थे। गौरतलब है कि इसके पूर्व बीजापुर व राजनांदगांव के किसान द्वारा भी आत्महत्या कर चुके हैं। कर्ज में डूबे किसान की जहर सेवन‌ से मौत

15 Dec 2020 12:30PM,
by: Imran Khan