टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर- मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से भूपेश सरकार के दो साल की उप​लब्धियां गिनाई। सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि हमने जो कहा वो किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ लोगों को मिला। मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ का बाजार गुलजार रहा। हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज यह नारा है कि "भूपेश है तो भरोसा है" इसके साथ ही मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य सरकार दे रही है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस साल किसानों से 90 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का ड्राफ्ट मंगाया है। 17 लाख किसानों का सिंचाई टैक्स माफ किया। बस्तर में ​जिन किसानों की जमीन गई थी उन्हे वापस किया गया है। मंत्री ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा और शेड का निर्माण किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। बता दें कि आगामी 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री मीडिया के माध्यम से सरकार के दो साल की उप​लब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार के दो साल

15 Dec 2020 11:56AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बीजापुर - सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। डीआरजी और सीएएफ 19 डी की संयुक्त टीम ने दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगालूर-पुसनार मार्ग पर बुरजी के पास से जवानों ने दो आईईडी बरामद किया। सड़क निर्माण के दौरान 5- 5 किग्रा के दो आईईडी बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय किया। बता दें कि नक्सली बीते कुछ दिनों से लगातार आइईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में नारायणपुर में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ। वहीं अब फिर से बीजापुर के गंगालूर में आईईडी ब्लास्ट करने आईईडी बिछाया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

15 Dec 2020 11:22AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर- प्रदेश में होने वाली छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दरअसल कोरोना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम फैसला लेते हुए तारीखें 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। छात्र निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल की साइट पर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि इसके पहले नियमित छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी और प्राइवेट छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन अब नियमित छात्रों को भी 31 दिसंबर तक की छूट दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौवीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि भी 31 दिसंबर कर दी गई है। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

15 Dec 2020 10:51AM,
by: Imran Khan