दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की एक किताब जल्द ही आ रही है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पराभव के कारणों का जिक्र किया है। उन्होंने 2014 की करारी शिकस्त के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें उन्होंने लिखा कि कुछ कांग्रेस के सदस्य ऐसा मानते थे कि अगर वह खुद पीएम बन गए होते तो पार्टी को सत्ता नहीं गंवानी पड़ती।
12 Dec 2020 04:38AM,by: Thaneshwar sahu
एक महिला ने अपनी ही नाबालिग बेटी को उत्तरप्रदेश में 20 हजार में बेचा और फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।22 जनवरी 2019 को यह रिपोर्ट लिखाई गई थी। तिल्दा पुलिस ने पता- साजी की और 23 माह बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग को विवाह का लालच देकर मां ने खुद आरोपी को बेचा था। 23 माह के बीच उसने एक शिशु को भी जन्म दिया है। बालिका ग्राम बंदरी थाना कमासिन जिला बांदा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से 5 दिसंबर को बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम विजय बहादुर खेंगर है। विजय पर पैसा देकर अवयस्क लड़की से विवाह करने एवं उसका दैहिक शोषण करने का आरोप सिद्ध होने पर धारा 370, 370ए, 376 एवं 46.17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
12 Dec 2020 03:48AM,by: Imran Khan
टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार यानी आज जन्मदिन है। लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।इसकी वजह है किसानों का आंदोलन, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाए, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं. मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। किसानों के समर्थन में इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे युवराज सिंह
12 Dec 2020 03:48AM,by: Imran Khan
किसानों के टोल प्लाजा को घेरने के आह्वान पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट है। आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रदर्शन के दौरान लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इस दौरान करीब 3,500 पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। फरीदाबाद जिले के हर टोल प्लाजा पर एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना के पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। अलर्ट पर फरीदाबाद पुलिस
12 Dec 2020 03:48AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सोलहवें दिन भी जारी है। शनिवार को आंदोलित किसानों का प्रदर्शन सत्रहवें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान संगठनों ने दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है।वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
12 Dec 2020 03:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



