रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी किसान के पंजीकृत रकबे और गिरदावरी में यदि कोई त्रुटि मिलती है, तो तत्काल सुधार कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।
05 Dec 2020 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : पिछले 10 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल व केंद्र के बीच विज्ञान भवन में पांचवें दौर की वार्ता शुरू हो गई है। इसमें किसानों की ओर से 40 प्रतिनिधि व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अलावा पंजाब से सांसद व राज्य वित्त मंत्री सोम प्रकाश व कृषि मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हैं। ये किसान संसद के मानसून सत्र में पारित तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। किसानों ने यहां तक कहा है कि वे इसमें संशोधन नहीं बल्कि पूरी तरह वापसी चाहते हैं।
05 Dec 2020 12:25PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक कोविड वैक्सीन कुछ हफ्तों के भीतर तैयार हो सकती है, जिसके लिए दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डों की एयर कार्गो सेवाएं अत्याधुनिक समय और तापमान के प्रति संवेदनशील वितरण प्रणालियों के माध्यम से इसके वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हैदराबाद, दिल्ली के हवाई अड्डे वैक्सीन परिवहन के लिए हुए तैयार
05 Dec 2020 12:25PM,by: Ashna Ali
प्रदेश के पत्रकारों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को आज प्रारूप निर्माण समिति की ऑनलाइन बैठक में चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया है। प्रारूप निर्माण समिति शीघ्र ही छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप राज्य शासन को सौंपेगी। ऑनलाइन बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अफताब आलम ने प्रारूप समिति एवं उप समिति के सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनकर हुई तैयार, जल्द सौंपी जाएगी सरकार को
05 Dec 2020 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से पूछा। धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा और शेड का निर्माण किया गया है, जहां किसानों से खरीदा गया धान सुरक्षित ढंग से रखा गया है। धान खरीदी केन्द्र में फ्लैक्स लगाकर धान खरीदी की अवधि, कामन धान, धान ग्रेड-ए, मक्का खरीदी की दर प्रदर्शित की गयी है। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक विनय भगत भी उपस्थित थे।
05 Dec 2020 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां महिला स्व-सहायता समूहों की रोजगार मूलक गतिविधियों को देखा। महिलाओं से चर्चा कर उनके काम के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। श्री बघेल ने गौठान मंे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सब्जियों का स्कूलों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम और छात्रावासों में उपयोग करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा निर्मित अडूसा पाउडर और साबुन खरीदे और गौठान में रखी पैरा कटाई की मशीन चलाकर भी देखी। महिलाओं ने दोना-पत्तल सहित समूह द्धारा तैयार की गयी विभिन्न सामग्रियां भी मुख्यमंत्री को दिखायी। गम्हरिया गौठान में सुराजी ग्राम योजना के तहत चांदनी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा चप्पल निर्माण, एकता स्व-सहायता समूह द्वारा साबुन निर्माण, रातरानी स्व-सहायता समूह द्वारा दोना-पत्तल और ओम नारी स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गौठान में आम का पौधा भी रोपा। गौठान में मवेशियों के लिए मचान बनाकर पैरा रखा गया है और कोटना बनाया गया है। गौठान में बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया गया है
05 Dec 2020 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने एवं काम करने की हिदायत दी।
05 Dec 2020 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







