राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले फिर सियासी खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता और सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि फिर से सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने का फिर से खेल शुरू होने वाला है. महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।
06 Dec 2020 03:05AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी है। शनिवार को 5वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। इस बैठक में सरकार ने किसानों से और वक्त मांगा। अब 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे फिर सरकार और किसान नेताओं की बातचीत होगी। लेकिन उससे पहले 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद बुलाया है। सरकार-किसानों की पांचवीं पंचायत भी फेल
06 Dec 2020 03:05AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सरकार बार- बार तारीख दे रही है, सभी संगठनों ने एकमत से फैसला लिया है कि आज बातचीत का आखिरी दिन है। किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर- पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी। कानूनों को रद्द करने के लिए ही बात होगी। किसान बोले- बातचीत का आखिरी दिन
06 Dec 2020 02:40AM,by: Imran Khan
रायपुर :डूमरतराई औषधि वाटिका में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को कॉन्फेडेरेशन आफ फार्मा डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काम्पलेक्स तक पहुंच मार्ग नहीं होने पर आने जाने में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया और एक पहुंच मार्ग की मांग की। मंत्री डॉ डहरिया ने उनकी अनुरोध पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के जोन कमिशनर को फोन लगाया और मौके पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वाटिका काम्पलेक्स में पहुंच मार्ग नहीं होने पर निर्देशित किया कि स्टीमेट बनाकर प्रकरण प्रस्तुत करे। मंत्री डॉ डहरिया के निर्देश पर जोन कमिशनर क्रमांक 10 ने मौके पर इंजीनियरों को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा। जोन कमिशनर ने बताया कि मेडिकल काम्पलेक्स तक सीसी रोड़ बनाने स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ डहरिया द्वारा उनकी अनुरोध को गंभीरता से लिए जाने और तत्काल ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर खुशी जताई है।
05 Dec 2020 02:01PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









