06 Dec 2020
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर, रेपिट एंटिजन और ट्रूनाट टेस्ट की दरें काफी कम कर दी गई है। राज्य के निजी अस्पतालों और पैथालाॅजी केन्द्रों में नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए यदि सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए मरीज से 750 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा। इसी तरह ट्रूनाॅट नेट टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 1500 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरिक्त लिया जाएगा। रेपिड एंटिजन टेस्ट के लिए यदि कोविड-19 टेस्ट का सेम्पल कलेक्शन पैथोलाजी सेन्टर में किया जाता है तो इसके लिए जांच शुल्क 400 रूपए प्रति मरीज लिया जायगा। इसी प्रकार सेम्पल कलेक्शन मरीज के घर अथवा प्राइवेट अस्पताल में जाकर लिया जाता है तो उस स्थिति में मरीजों से जांच शुल्क 200 रुपए प्रति मरीज अतिरक्ति लिया जाएगा। इस शुल्कों में सेम्पल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, जांच शुल्क एवं कंज्युमेबल, पीपीई किट इत्यादि का शुल्क सम्मिलित है।
06 Dec 2020 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रविवार को परिवहन संघों ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और कहा कि वे 8 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान करेंगे। दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और इंडिया टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जारी विरोध प्रदर्शन के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। परिवहन संघ भी उतरे भारत बंद के आह्वान के समर्थन में
06 Dec 2020 12:12PM,by: Ashna Ali
रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन प्रदेश के सभी जिलों में धान खरीदी, कोविड-19, राजस्व प्रशासन, नगरीय प्रशासन और कानून व्यवस्था सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा 8 दिसम्बर 2020 को सवेरे 11 बजे से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से करेंगे। मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव के प्रतिकक्ष से होने वाली इस वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में राज्य के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे
06 Dec 2020 12:12PM,by: Thaneshwar sahu
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। किसानों के समर्थन में विजेंदर सिंह सिंधु बाॉर्डर पहुंचे हैं।यहां पर उन्होंने कहा कि यदि किसान की मांग सरकार नहीं मांगती है और खेती से जुड़े काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तो वे अपना राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे। बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।
06 Dec 2020 12:11PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



