06 Dec 2020
शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में एडमिट कराया गया है। हरसिमरत कौर बादल का कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में आइसोलेशन में रखा गया है। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अस्पताल में भर्ती
06 Dec 2020 03:11AM,by: Imran Khan
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले फिर सियासी खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता और सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि फिर से सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने का फिर से खेल शुरू होने वाला है. महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।
06 Dec 2020 03:05AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी है। शनिवार को 5वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। इस बैठक में सरकार ने किसानों से और वक्त मांगा। अब 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे फिर सरकार और किसान नेताओं की बातचीत होगी। लेकिन उससे पहले 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद बुलाया है। सरकार-किसानों की पांचवीं पंचायत भी फेल
06 Dec 2020 03:05AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सरकार बार- बार तारीख दे रही है, सभी संगठनों ने एकमत से फैसला लिया है कि आज बातचीत का आखिरी दिन है। किसान संयुक्त मोर्चा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि आज आर- पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी। आज बैठक में कोई और बात नहीं होगी। कानूनों को रद्द करने के लिए ही बात होगी। किसान बोले- बातचीत का आखिरी दिन
06 Dec 2020 02:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








