06 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर :छत्तीसगढ़ में पहली बार वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया जा रहा है। इस दौड़ में शामिल होने के लिए 4 दिसम्बर से पंजीयन शुरू हो गया है। इसके लिए सभी वर्ग के लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें पंजीयन के शुरू होते ही 24 घंटों के भीतर 19 हजार लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। राज्य में नई सरकार के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में अब तक जांजगीर चांपा जिले से 1584, बालोद से 767, बलौदाबाजार-भाटापारा से 829, बलरामपुर-रामानुजगंज से 222, बस्तर में 554, बेमेतरा में 483, बीजापुर में 462 तथा बिलासपुर में 903 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से 210, धमतरी से 622, दुर्ग से 1946, गरियाबंद से 394, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 152, तथा जशपुर से 525 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर से 257, कवर्धा से 577, कोण्डागांव से 167, कोरबा से 843, कोरिया से 548, महासमुंद से 999, मुंगेली से 433 तथा नारायणपुर से 124 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह रायगढ़ से 1018, रायपुर से 1609, राजनांदगांव से 1079, सुकमा से 215, सूरजपुर से 713 और सरगुजा से 364 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

06 Dec 2020 06:38AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को व्यापक जन- समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में एक दूल्हा इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए ट्रैक्टर पर बैठकर बारात लेकर निकला। दूल्हा घर में खड़ी लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ा। इसके बाद बरातियों ने भी ट्रैक्टरों पर सवार होकर जय जवान जय किसान के नारे लगाए। दूल्हे ने ऐलान किया कि वह जल्द ही किसानों के बीच पहुंचेगा। इतना ही नहीं विवाह समारोह में मिली शगुन की पूरी राशि भी किसानों के आंदोलन में सहायतास्वरूप देने की बात कही है। दूल्हे ने कहा कि हम भले ही शहरों में आकर बस गए हों लेकिन जड़ें तो खेत से ही जुड़ी हैं। किसानों को प्राथमिकता देनी चाहिए। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि किसानों को जनता का पूरा समर्थन है। दूल्हे के इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। दूल्हे और उसकी बरात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि दूल्हे ने बहुत सही तरीके से किसानों का समर्थन किया है। बता दें कि किसान कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के मुद्दे पर कोई बीच का रास्ता नहीं है।साथ ही उन्होंने सरकार को किसानों को लिखित आश्वासन देने की बात भी कही है।

06 Dec 2020 06:38AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

महाराष्ट्र के बुलढाणा के शासकीय बाल निरीक्षण गृह (बाल सुधार गृह/रिमांड होम) में रहने वाले 2 नाबालिग लड़कों ने शनिवार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद जिले में हडकंप मच गया। बाल निरीक्षण गृह में रात 2 बजे के करीब आत्महत्या की घटना हुई।बाल निरीक्षण गृह में रह रहे अन्य लड़कों को सुबह दोनों लाशें लटकती दिखाई दी जिससे घबराए बच्चों ने बाल निरीक्षणकर्मियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शनिवार की सुबह दो नाबालिग लड़कों जिनकी उम्र 15 और 17 साल थी। की लाशें लोहे के एंगल पर चादर और टॉवेल से बने फंदे में से लटकती हुई मिली। इन दोनों नाबालिगों ने बुलढाणा के शेगाव शहर में घर में चोरी की थी। जिसके चलते उन्हें बाल निरीक्षण गृह में 1 हफ्ते पहले ही लाया गया था। बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पूरे मामले में कहा कि यह आत्महत्या है, क्योंकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इन लड़कों ने यह आत्महत्या क्यों की अब इसकी जांच की जाएगी। बुलढाणा के एसपी ने कहा कि शेगाव शहर के एक मामले इन मृतकों का लिंक था। हफ्तेभर पहले ही इन्हें बुलढाणा लाया गया था। आज सुबह हमें जानकारी मिली कि इन्होंने आत्महत्या की है।जिला सत्र न्यायाधीश ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है. पूरी घटना वहां लगे cctv में कैद हुई है जिससे प्राथमिक तौर पर यह आत्महत्या है। आगे की जांच की जाएगी।

06 Dec 2020 06:37AM,
by: Imran Khan