06 Dec 2020
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों की गर्जना पूरी दुनिया ने सुनी है। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा है कि आज भारत का सही बहुसंख्यक अपनी ताकत दिखा रहा है। किसान आंदोलन अनेकता में एकता की रचना कर रही है। ये असहमति की चिंगारी है जो एक आंदोलन में पूरे देश को एक कर देती है,जिसमें सभी जाति, रंग और नस्ल के लोग एक साथ हो जाते हैं। किसानों की ये हुंकार पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है किसानों की गर्जना- सिद्धू
06 Dec 2020 11:47AM,by: Imran Khan
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सोमवार से उत्तर प्रदेश में किसानों के समर्थन में सभाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि कल से राज्य के हर जिले में किसान यात्रा निकालेगी, अखिलेश यादव कल खुद कन्नौज की किसान मंडी जाएंगे और किसान यात्रा में शामिल होंगे। कल किसान मंडी जाएंगे अखिलेश यादव
06 Dec 2020 11:15AM,by: Imran Khan
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली-हरियाणा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसानों की भीड़ पिछले 10 दिनों से 24 घंटे से दिन रात डटी है। किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर,टिकरी बॉर्डर पर भी जारी है। इसके अलावा बुराडी ग्राउंड पर भी कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
06 Dec 2020 10:44AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।इस दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जवानों ने झाड़ियों में छिपे हुए 5 नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं विस्फोटक सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। यह मुठभेड़ गादीरास क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई है। इसकी पुष्टि सुकमा जिला SP केएल ध्रुव ने की है।
06 Dec 2020 10:44AM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम से मैं सशस्त्र सेना के उन सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिनके त्याग, समर्पण तथा बलिदान की वजह से हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा हम अपने देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सफल हो पाते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के उन महान सेनानियों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान जोड़ने की पावन भावना का भी प्रतीक है।
06 Dec 2020 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : उत्तरी बंगाल में डलखोला और अदिना इलाके में रविवार की सुबह ‘आदिवासी सेंगल अभियान पार्टी’ के प्रदर्शनकारियों के रेल पटरियों पर धरना देने से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक आंदोलन के कारण अप लाइन की 02550 आनंद विहार-गुवाहाटी स्पेशल , 05934 अमृतसर डिब्रूगढ़ स्पेशल, 02343 सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल और 02377 सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया। इसी प्रकार डाउन लाइन की 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल और 03174 अगरतला-सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया। इसके अलावा करीब 15 माल/पार्सल गाड़ियां भी विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई है। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन स्टेशनों पर मौजूद हैं तथा स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बंगाल में रेल रोको आंदोलन से ट्रेन सेवाएं प्रभावित
06 Dec 2020 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


