टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार एक दिसम्बर मंगलवार को दुर्ग जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नंदौरी, पाहरा और नंदनी-खुुंदनी में बनाए गए नवीन धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार एक दिसम्बर को दोपहर एक बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे दुर्ग जिले के ग्राम नंदौरी, 2.30 बजे ग्राम पाहरा और अपरान्ह 3 बजे नंदिनी-खुंदनी पहुंचकर नवीन धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वे अपरान्ह 3.15 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे वापस रायपुर लौट आयेंगे।

01 Dec 2020 01:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में मोदी सरकार की आर्थिक लूट पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ायें गये और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में रोज मोदी सरकार वृद्धि कर रही है जिससे महंगाई भी बढ़ रही है। बिहार चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार एक सप्ताह से रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रही है। मोदी के मित्रों ने बीते तीन माह में पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी से 25 हजार करोड़ रूपयें कमायें। केंद्र की भाजपा सरकार देशवासियों से मुनाफाखोरी व जबरन वसूली की हर रोज नई मिसाल पेश कर रही है। देश की जनता का खून चूसकर अपना खजाना भरना कहां तक सही या तर्कसंगत है। मोदी सरकार “जबरन वसूली“ की सब हदें पार कर गई। पहले तो मोदी सरकार ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ें जायेंगे लेकिन यह दावा भी मोदी सरकार के अन्य दावों की तरह झूठ निकला। पेट्रोल-डीजल के महंगे दामों की मार गरीब आदमी और मध्यम वर्ग झेल रहा है। डीजल का उपयोग सिंचाई पंपों में और ट्रेक्टर से खेतों की जुताई हारवेस्टर द्वारा फसल मिसाई जैसे कृषि कार्यों में होता है। डीजल महंगा होने के कारण खेती की लागत बढ़ गयी है। किसान के धान का दाम केन्द्र सरकार ठीक से बढ़ाती नहीं और महंगाई बढ़ाती जा रही है। डीजल महंगा होने से परिवहन की लागत बढ़ गयी है। अनाज सब्जी हर वस्तु के दाम बढ़े है। आम उपभोक्ता महंगाई से त्रस्त है। गृहणियों के घर का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर भी लगातार महंगे होते जा रहे है।

01 Dec 2020 01:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : लोक निर्माण एवं गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान विभागीय बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण में अनिवार्य रूप से गुणवत्ता लाएं। यदि कोई कार्य गुणवत्ताहीन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध उच्चस्तरीय विभागीय जांच कराई जाएगी और इसमें अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत छोटी लम्बाई के सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसमें होने वाली ई-टेंडरिंग में बेरोजगार इंजीनियरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

30 Nov 2020 01:27PM,
by: Thaneshwar sahu