वैक्सीन को जिस डीप फ्रीजर में रखते हैं उसे आइस लाइन्ड रेफ्रीजरेटर कहते हैं. हर 30 मिनट पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इसके तापमान को जांचती है. भारत में राज्यों के पास वैक्सीन स्टोर करने के लिए करीब 2300 आइस लाइन्ड रेफ्रीजरेटर पहले से मौजूद हैं। कैसे स्टोर होती है कोरोना वैक्सीन?
29 Nov 2020 02:40AM,by: Imran Khan
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जिस तरह से चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ बनते हैं उसी तरह से वैक्सीन के लिए बूथ बनाने का प्लान है।पोलिंग बूथ की तरह टीमों का गठन होगा। ब्लॉक लेवल पर रणनीति तैयार की जाएगी। सरकारी और निजी डॉक्टरों को इस अभियान की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।साथ ही जनभागीदारी के लिए प्रयास के साथ-साथ उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीकाकरण को लेकर अलग- अलग तबकों में तरह- तरह की भ्रांतियां रहती हैं।इसलिए सरकार पहले से ही राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस दिशा में जागरुकता अभियान चलाने के लिए कह चुकी है। इसके अलावा वैक्सीन के किसी दुष्प्रभाव से निपटने के लिए भी राज्यों को तैयार रहने को कहा गया है। किसी एलर्जिक रिएक्शन की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को मेडिकल सिस्टम दुरस्त रखने के लिए कहा गया है। देश में ऐसे बंटेगी वैक्सीन
29 Nov 2020 02:40AM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार पूरी दुनिया को है। लेकिन वैक्सीन के आने के पहले लोगों के जहन में कई तरह के सवाल हैं।क्या वैक्सीन कोरोना के संक्रमण को रोक लेगी। क्या वैक्सीन की डोज मिलने ने बाद ये पक्का हो जाएगा कि कोरोना नहीं होगा। एक व्यक्ति को वैक्सीन की कितनी डोज दी जाएंगी. भारत में कैसे बंटेगी कोरोना की वैक्सीन? दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जिस तरह से चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ बनते हैं उसी तरह से वैक्सीन के लिए बूथ बनाने का प्लान है। पोलिंग बूथ की तरह टीमों का गठन होगा। ब्लॉक लेवल पर रणनीति तैयार की जाएगी।
29 Nov 2020 02:40AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। शाह ने कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को किसानों से चर्चा के लिए कृषि मंत्री की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। भारत सरकार आपकी हर समस्या और हर मांग पर विचार करने के लिए तैयार है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी ‘राज्य सेवा परीक्षा 2020’ के नोटिफिकेशन में बलौदाबाजार को प्रदेश का 17वां नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है और युवाओं में उत्साह बढ़ा है।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में बनाए गए पर्यावरण वन का वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से यह पर्यावरण वन विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण वन से इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरुक होंगे। केबिनेट की बैठक के बाद आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की।
28 Nov 2020 03:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने 15 साल के कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए। भाजपा नेता जिस तरह से झूठ बोलते हैं यह उनके प्रशिक्षण का ही हिस्सा है, उन्हें झूठ बोलने और अफवाह फैलाने में महारत हासिल है। 15 साल के बीजेपी शासनकाल में हजारों महिलाएं और नाबालिग बच्चे लापता हुए, आदिवासी आश्रमों में बालिकाओं से दुराचार की अनेक घटनाएं हुईं। हत्या, लूट, बलात्कार की सैकड़ों घटनाएं हुई। इनके कार्यकाल में ऐसी कई दिल-दहलाने देने वाली घटनाएं भी हुई जो शायद उन्हें स्मरण नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम उन घटनाओं की याद दिलाना नहीं चाहते लेकिन यह जरूर बताना चाहेंगे कि भूपेश सरकार में किसी भी अपराध पर कार्रवाई न हो यह नामुमकिन है।
28 Nov 2020 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : ठंड के कारण कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। इस समय समझदारी इसी में है कि भले ही सामान्य फ्लू के लक्षण लगें फिर भी कोरोना जाच जरूर करानी चाहिए और एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और फिर भी लक्षण रहें तो आरटी पी सी आर जांच भी आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के गंभीर परिणाम हो जाते हैं।
28 Nov 2020 12:52PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




