रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की आधी अधूरी तैयारी प्रदेशभर में टोकन को लेकर अव्यवस्था पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के बीच एक महीने विलंब व अव्यवस्था के साथ धान खरीदी की तैयारी को लेकर रोष हैं। अपने आपको किसान हितैषी बता कर अपने मुह मिया मिट्ठू वाली प्रदेश सरकार द्वारा एक महीने विलंब से धान खरीदी करना प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा पहले ही उजागर कर चुका हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों से मिल रही अव्यवस्था की खबरें इस बात को प्रमाणित भी करती हैं कि कांग्रेस के नेता और कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी तो हैं ही साथ ही किसान पुत्र होने का ढोल पीटने वाले नेताओं को प्रदेश के किसानों की, उनके उपज की और धान खरीदी की रत्तीभर भी चिंता नहीं हैं।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत आज सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां वह जायडस बायोटेक पार्क पहुंचे, यहां उन्होंने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी की तैयारियों का जायजा लिया।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने शुक्रवार को जशपुर जिले के महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्रकरणों की जन सुनवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होगा। इस दौरान कुल 19 प्रकरणों की सुनवाई की गई जिसमें से 5 प्रकरण संम्पत्ति विवाद, 2 प्रकरण दहेज प्रताड़ना, 6 प्रकरण मानसिक प्रताड़ना से संबंधित थे। अन्य प्रकरण कार्यस्थल पर प्रताड़ना, मारपीट एवं घरेलू हिंसा, शारीरिक शोषण से संबंधित थे। कार्यवाही के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भूगोल की पढ़ाई में बच्चों को चंद्रग्रहण, सूर्य ग्रहण जैसे जटिल प्रक्रिया को कम्प्यूटर एनिमेशन के माध्यम से वास्तविक अनुभव कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। स्कूली बच्चों को विज्ञान विषयों की सही समझ विकसित करने में भी इन तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण शुरू किए गए पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं।
28 Nov 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में पर्यावरण वन की स्थापना की गई है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां बताया कि इसका निर्माण वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से किया गया है। यह पर्यावरण वन लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
28 Nov 2020 08:25AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि ’जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भासा ला हमन आत्म गउरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही’। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजभाषा दिवस की दी बधाई
28 Nov 2020 08:20AM,by: Thaneshwar sahu
राज्य के अगले मुख्य सचिव के रूप में अमिताभ जैन की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठता में राजस्व मंडल के चेयरमैन सीके खेतान सबसे ऊपर हैं लेकिन कुछ माह बाद ही उनका रिटायरमेंट है।अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे वित्त विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं। उनके पास जल संसाधन विभाग का भी प्रभार है। एसीएस वित्त अमिताभ बनेंगे अगले सीएस
28 Nov 2020 08:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







