गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन, उस समय एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान बीच में ही बैठ गए l इस घटना के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है l इमरान खेड़ावाला अहमदाबाद की जमालपुर-खाड़िया सीट से विधायक हैं और मौजूदा गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र मुस्लिम विधायक हैं l
10 Sep 2026 01:28AM,by: Babuaa Desk
तमिलगा वेट्री कझगम (TVK): मुख्यमंत्री विजय की पार्टी, जिसके पास विधानसभा में 107 विधायक हैं। कांग्रेस (INC): सरकार को 5 विधायकों के साथ समर्थन देने वाली मुख्य सहयोगी पार्टी। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर विशेष रूप से इस बैठक में उपस्थित रहे। वीसीके (VCK) और एमडीएमके (MDMK): विदुथलाई थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके और वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके ने भी अपनी औपचारिक सहमति दी है। आईयूएमएल (IUML): इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 2 विधायक भी इस मोर्चे का हिस्सा हैं।
10 Sep 2026 01:27AM,by: Babuaa Desk
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें "नाराज फूफा" और "दिमागी नक्सल" कहा था। चिदंबरम ने पीएम मोदी के "नाराज फूफा" वाले तंज को पूरी तरह अर्थहीन करार दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वह "दिमागी नक्सल" कहे जाने पर "खुश" और "गर्वित" महसूस कर रहे हैं।
10 Sep 2026 01:27AM,by: Babuaa Desk
शिकायतकर्ता के वकील का आरोप: मामले में शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने दलील दी कि कोर्ट के पिछले आदेशों के बावजूद रजिस्ट्री द्वारा इस मामले को लिस्ट नहीं किया जा रहा है l उन्होंने मांग की कि इस मामले को अन्य याचिकाओं से अलग (De-tag) कर स्वतंत्र रूप से सुना जाए l सुप्रीम कोर्ट का जवाब: इस 'वीवीआईपी' वाले आरोप को खारिज करते हुए चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा, “सभी मामलों को समान रूप से देखा जाता है। आप प्रक्रिया का पालन करें और शीघ्र सुनवाई की मांग करते हुए एक उचित आवेदन दायर करें।” अदालत ने गौरव भाटिया को मामले को अलग करने के लिए एक औपचारिक आवेदन देने का निर्देश दिया l
09 Sep 2026 03:46PM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताया और आरोप लगाया कि BJP एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।
09 Sep 2026 10:56AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









