ज़रा हटके

Generic placeholder image

रीमेक फिल्मों में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि इन फिल्मों को कड़ी तुलना की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। मुख्य सितारों की एक्टिंग से लेकर फिल्म के तकनीकी मुद्दों तक, हर पहलू पर लोगों की नजर रहती है। ऐसा ही कुछ वेंकटेश और प्रिया मणि राज स्टारर फिल्म नरप्पा के साथ हो रहा है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई धनुष स्टारर फिल्म असुरन की तेलुगु रीमेक है। बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म (तमिल) कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी इस फिल्म को अब तेलुगु में रीक्रिएट किया जा रहा है। धनुष के किरदार में नजर आ रहे तेलुगु स्टार वेंकटेश और प्रिया मणि राज स्टारर की फिल्म नरप्पा का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। क्या ये ट्रेलर धनुष की असुरन पर भारी पड़ता दिखता है या फिर कहीं कमी रह गई है।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की किताब को लेकर अब एक ईसाई संगठन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ईसाई संगठन ने करीना कपूर की किताब के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है। अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार (9 जुलाई, 2020) को अपनी किताब लॉन्च की थी। इस किताब का टाइटल 'Pregnancy Bible' है। किताब के नाम को लेकर अब महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि अभिनेत्री की किताब के टाइटल से उनकी तथा उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड में हैं और उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होना है और इससे पहले टीम इंडिया को एक छोटा सा ब्रेक मिला है। 23 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खत्म हुआ था और इसके बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड में ब्रेक पर हैं। विराट और अनुष्का ने हाल में ही बेटी वामिका का छठा मंथ बर्थडे मनाया था। अनुष्का ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में अनुष्का ने गोल फ्रेम का चश्मा लगा रखा है, जिसमें उनके सामने बैठे विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।

14 Jul 2021 02:33PM,
by: Vikash Kumar