ज़रा हटके

Generic placeholder image

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा रीमेक पर कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक मुहर लगी है। इस फिल्म के साथ इनका नाम काफी समय से जुड़ रहा था लेकिन अब साफ हो गया है कि ये विक्रम वेधा रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म को 30 सितम्बर के दिन रिलीज करने की प्लानिंग है, जिस कारण मेकर्स इसे जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के बाद इस फिल्म में एक और स्टार की एंट्री हो गई है। अदाकारा राधिका आप्टे फिल्म विक्रम वेधा रीमेक में वकील का किरदार निभाती दिखेंगी। यह किरदार काफी अहम है, जिस कारण मेकर्स ने राधिका आप्टे पर भरोसा जताया है, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंसेज के लिए जानी जाती हैं।

15 Jul 2021 05:21PM,
by: Vikash Kumar