01 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : पीड़ित महिला ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके फेसबुक आई डी में डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति का फ्रेण्ड रिकवेस्ट आया था, जिसे प्रार्थिया द्वारा एकसेप्ट किया गया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को डाॅक्टर होना बताया था। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 447503990173 एवं 9821965044 से व्हाट्सएप काल आया और इस नम्बर से बात करने वाला डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर था। डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर दिनांक 17.12.2020 से 21.12.2020 के मध्य अलग - अलग बैंक खातों में विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से कुल 5,00,000/-रूपये (पांच लाख रूपये) जमा कराकर ठगी कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 420 भादवि. 66 डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

01 Feb 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu