01 Feb 2021

Generic placeholder image

देश में कोरोना टीकाकरण के साथ अब स्‍कूल दोबारा खुलने की तैयारी में हैं। पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित 10 राज्यों में 1 फरवरी यानी सोमवार से विभिन्न कक्षाओं को संचालित करने का निर्णय राज्य सरकार की ओर से लिया गया है। ज्‍यादातर राज्‍य 10वीं और 12वीं के लिए स्‍कूल खोल रहे हैं ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की तैयारी पूरी हो सके। कोरोना संक्रमण संबंधी सावधानियों के साथ ही क्लासेज लगेंगी और शिक्षकों और बच्‍चों को नियमों का सख्‍ती से पालन करना होगा। छात्र-छात्राएं केवल अभिभावकों की स्‍वीकृति पत्र के साथ ही स्‍कूल में प्रवेश पा सकेंगे। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से जहां स्कूल खोलने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है, वहीं स्कूल प्रशासन भी पूरी सावधानी व सतर्कता से बच्चों को स्कूल आने के लिए निर्देशित किए है।

01 Feb 2021 05:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2021-22 का केंद्रीय बजट एक टैब के जरिए पेश करेंगी। इसके साथ ही बही-खाते की संस्कृति अब पीछे छूट चुकी है। सीतारमण आज सुबह 11 बजे अपने बजट भाषण की शुरुआत करेंगी। इस केंद्रीय बजट (Union Budget 2021-22) काफी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि वित्त मंत्री कोरोना संकट के बीच यह बजट पेश करने जा रही हैं। इस वैश्विक महामारी से ना सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है बल्कि इकोनॉमी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऐसे में देश के मिडिल क्लास के लोग, किसान, गरीब एवं वंचित तबका, विश्लेषक और उद्योगपति इस बजट से काफी आस लगाए बैठे हैं। साथ ही इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, लोगों को महंगाई से राहत मिलने और इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार राजकोषीय घाटे को थोड़े समय के लिए नजरंदाज कर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं कर सकती है।

01 Feb 2021 05:37AM,
by: Thaneshwar sahu