01 Feb 2021

Generic placeholder image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार का बजट पेपरलेस हो चुका है। वित्त मंत्री एक टैब के जरिए अपना तीसरा बजट पेश कर रही हैं। यह केंद्रीय बजट काफी अधिक अहम है क्योंकि वित्त मंत्री कोरोना संकट के बीच यह बजट पेश कर रही हैं। इस वैश्विक महामारी से ना सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है बल्कि इकोनॉमी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऐसे में देश के मिडिल क्लास के लोग, किसान, गरीब एवं वंचित तबका, विश्लेषक और उद्योगपति इस बजट से काफी आस लगाए बैठे हैं। इस बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, लोगों को महंगाई से राहत मिलने और इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है। इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार राजकोषीय घाटे को थोड़े समय के लिए नजरंदाज कर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं कर सकती है।

01 Feb 2021 06:17AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अम्बिकापुर : पहाड़ी कोरवा महिला के हाथ में लगे तीर को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के चिकित्सको के द्वारा सफल ऑपेरशन कर निकाला गया। महिला की स्थित सामान्य है और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सको की देख रेख में भर्ती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि 11ः30 से 12 बजे के बीच राजपुर तहसील के गोविंदपुर निवासी 50 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला को दो अन्य महिलाओं ने मेडिकल कालेज अस्पताल लाया। महिला के दाएं कोहनी के पास तीर लगा हुआ था जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी थी। खून बह रही थी। महिला की स्थिति को देखकर तत्काल भर्ती कर ऑपेरशन की तैयारी किया गया। मेडिकल कालेज के डॉ. नितेश एवं डॉ. अभिषेक के द्वारा महिला का सफल ऑपरेशन कर तीर को निकाला गया। अब महिला की स्थिति सामान्य है तथा स्वस्थ्य है।

01 Feb 2021 06:00AM,
by: Thaneshwar sahu