01 Feb 2021
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, इजरायल ने अपने तीसरे कोरोनोवायरस लॉकडाउन को 5 फरवरी तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उड़ानों पर प्रतिबंध 7 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इजरायल में कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के बीच यह घोषणा आक्रामक टीकाकरण अभियान के बावजूद हुई जो अब तक 30 लाख से अधिक लोगों को कवर कर चुका है। बढ़ते कोविड मामलों के बीच इसराइल में बढ़ाया गया लॉकडाउन
01 Feb 2021 12:45PM,by: Ashna Ali
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में सोमवार को प्रस्तुत आम बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर देश की लोगों को राहत पहुंचाने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए केन्द्र सरकार बधाई की पात्र है। श्री साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल की तमाम आर्थिक चुनौतियों का सफल मुकाबला करते हुए केन्द्र सरकार ने समग्र विकास की दृष्टि से यह उम्मीदों से भरा संतुलित बजट पेश करके अपनी सुलझे आर्थिक दृष्टिकोण का परिचय दिया है।
01 Feb 2021 11:48AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने सराहनीय कार्य के लिये उप स्टेशन अधीक्षक एवं गेटकीपर को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। पंकज कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक/ निपनिया एवं रामा राव, गेटकीपर, गेट नंबर 439 (सिरसा गेट) को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार के तहत श्याम सुंदर गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर के द्वारा संरक्षा मीटिंग के दौरान मंडल कॉन्फ्रेंस हॉल में पुरस्कृत किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. डी. एन. बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर एवं अन्य शाखा अधिकारी भी मौजूद थे।
01 Feb 2021 11:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 50 स्कूटी और दो एंबुलेंस भी प्रदान की।
01 Feb 2021 11:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केन्द्रीय बजट को निराशाजनक और हवा हवाई बातों से भरपूर निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केन्द्रीय बजट चंद पूंजीपतियों के लिये लाया गया बजट मात्र है। काल्पनिकता से परिपूर्ण 5 राज्यो के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया गया केन्द्रीय बजट जमीनी वास्तविकता से कोसों दूर और चुनावी बजट है किसान, मजदूर, नौजवान, गृहणियों, मध्यमवर्गीय परिवारों व्यापार उद्योग किसी भी वर्ग की जरूरतो पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गरीबों के लिये सामाजिक क्षेत्रो के लिये इस बजट में कुछ भी नहीं है। केन्द्रीय बजट निराशाजनक और हवाहवाई बातों से भरपूर : मोहन मरकाम
01 Feb 2021 10:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






