01 Jun 2022
भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया है कि एआईएमआईएम ने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है। उन्होंने अमित शाह से कार्रवाई का अनुरोध करते हुए ओवैसी की पार्टी को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा, ''एआईएमआईएम ने नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ का इनाम जारी किया है। मैं अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।'' आपको बता दें कि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एआईएमआईएम के नेता नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ के इनाम की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं। तजिंदर पाल बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर किया है। ओवैसी की पार्टी ने नूपुर शर्मा के सिर पर रखा एक करोड़ का इनाम
01 Jun 2022 07:53AM,by: Imran Khan
रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर एक युवक के पास से अमेरिकी पिस्टल बरामद हुआ है। बोर्डिंग पास ले चुके युवक के सामानों की तलाशी जब CISF के जवानों ने की तो सकेनर से उसके बैग में पिस्टल दिखी। उसे तत्काल CISF के जवानों ने घेरकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसके पास आई कहां से। इस तरह एयरपोर्ट पर हथियार मिलने की घटना से सुरक्षा में तैनात CISF के जवान अलर्ट मोड पर आ गए थे। उल्लेखनीय है कि रायपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की प्लेन लगभग तैयार खड़ी थी। उसी प्लेन से यात्रा करने के लिए बिलासपुर निवासी युवक जय थडानी टिकट लेकर बोर्डिंग पास के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन जय के बैग में पिस्टल थी। पिस्टल के साथ उसे अंदर एंट्री भी मिल गई थी। इसके बाद जब वह सुरक्षा जांच के लिए CISF की टीम के पास पहुंचा तो अपना बैग स्कैन मशीन में देकर पर्सनल बॉडी चेक के लिए गया। बैग स्कैन कर रहे अफसर ने देखा कि अंदर पिस्टल रखी है। दोबारा से स्कैन करने पर भी पिस्टल दिखी। बस फिर कया था फौरन जय थडानी को CISF के जवानों ने घेर लिया। उसे बैग खोलकर दिखाने को कहा गया। बैग खोलने पर अंदर से पिस्टल निकली। जांच करने पर पता चला कि ये पिस्टल अमेरिकन है। जय के पास इस पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। फौरन इसकी खबर माना पुलिस को दी गई और जय को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक बिलासपुर का रहने वाला है। रायपुर के पंडरी इलाके में वह कपड़े की दुकान चलाता है। वर्तमान में वह तेलीबांधा में रहता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिस्टल उसके पास कहां से आई, अब तक उसने पुलिस को नहीं बताया है। पिस्टल के साथ रायपुर एयरपोर्ट पर घुसा युवक
01 Jun 2022 07:53AM,by: Imran Khan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अधिक उन्नत रॉकेट सिस्टम और युद्ध सामग्री मुहैया कराएगा ताकि वह "युद्ध के मैदान में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को अधिक सटीक रूप से मार सके"। एक अमेरिकी अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, "इन प्रणालियों का उपयोग यूक्रेनियन द्वारा यूक्रेनी क्षेत्र पर रूसी अग्रिमों को रोकने के लिए किया जाएगा, लेकिन उनका उपयोग रूसी क्षेत्र में लक्ष्यों पर नहीं किया जाएगा।"
01 Jun 2022 07:12AM,by: Babuaa Desk
ग्लोबल शेयर बाजार में आज सुस्ती देखी जा रही है वहीं सर्राफा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है. सोना और चांदी लगातार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं. डॉलर की तेजी का असर कीमती मेटल्स के दाम पर आ रहा है और ये कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रही हैं. सोने के दाम आज सपाट, चांदी में आई भारी गिरावट
01 Jun 2022 06:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






