01 Jun 2022

Generic placeholder image

मशहूर गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ ) का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केके कलकत्ता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। यहां कॉन्सर्ट को पूरा करने के बाद वह तबीयत बिगड़ने के बाद गिर पड़े। उन्हें जल्द से जल्द एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायिकी की दुनिया के चमकते सितारे ने 53 साल की उम्र में गाते हुए ही दुनिया से विदाई ली। उनकी मौत की खबर से पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां इस हादसे पर शोक प्रकट कर रही हैं। केके के जीवन का सफर काफी सफल रहा। उन्होंने कई हिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे। पर क्या आप जानते हैं - सिंगिंग की दुनिया के बेताज बादशाह केके ने कभी गाना सीखा नहीं था। मशहूर गायक "केके " का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत

01 Jun 2022 12:38AM,
by: Imran Khan