02 Jun 2021
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन क्रांति टंडन ने बताया कि कांकेर जिले में 27 फरवरी 2021 को दुर्गूकांेदल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के सभी 300 जोड़ों तथा राज्य में 3229 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इसी तरह 10 मार्च 2021 को नरहरपुर में भी 218 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में शामिल सभी जोड़ों को उपहार सामाग्रियां प्राप्त हो चुकी हैं। भण्डार क्रय नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार उपहार एवं अन्य सामाग्रियां क्रय कर वितरित की गई है।
02 Jun 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की है कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. बता दें CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कई राज्य सरकारों ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है. इससे पहले बुधवार को ही गुजरात शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी.
02 Jun 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
बाबा रामदेव को उत्तर बिहार के इस शहर के एक निवासी द्वारा अदालत में घसीटा गया है, जिन्होंने प्रार्थना की है कि योग गुरु पर आधुनिक चिकित्सा और इसके चिकित्सकों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के मद्देनजर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
याचिका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ज्ञान प्रकाश द्वारा अपने वकील सुधीर कुमार ओझा के माध्यम से दायर की गई थी, जो खुद एक सीरियल वादी हैं, जो शीर्ष राजनेताओं, बॉलीवुड सितारों और राज्य के विदेशी प्रमुखों के खिलाफ याचिकाओं के लिए चर्चा में रहते हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की अदालत में याचिका दायर
02 Jun 2021 11:52AM, by: Babuaa Desk
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं वहां भारी वर्षा हो सकती है. वहीं विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट दिया है. प्रदेश में इसकी दस्तक 15 जून को हो सकती है.
02 Jun 2021 11:51AM,by: Vikash Kumar
राजधानी में शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियमावली 2021 जारी की गई। नए बदलावों के तहत अब दिल्ली में शराब की होम डिलिवरी की जा सकेगी। मेडिसिनल यूज के लिए भी अल्कोहल उपलब्ध हो सकेगी। एयरपोर्ट्स पर शराब की दुकानें अब 24 घंटे खुल सकेंगी। नई दिल्ली : शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में किए गए अहम बदलाव
02 Jun 2021 10:31AM, by: Vikash Kumar
डिजिटल मीडिया के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के नियम को लेकर गूगल एलएलसी ने दावा किया कि उसके सर्च इंजन पर यह नियम लागू नहीं होते। दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को अनुरोध किया गया की वह एकल न्यायाधीश के उस आदेश को दरकिनार करे, जिसके तहत इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी पर भी इन नियमों को लागू किया गया था.
02 Jun 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित ओशो भवन पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. आरिफ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोह. आरिफ के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 122/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। गांजा बिक्री करते आरोपी मो. आरिफ गिरफ्तार
02 Jun 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



